भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि राजधानी में दो परेड निकली एक तरफ जवान हैं तो दूसरी तरफ किसान हैं। किसान कृषि कानून के खिलाफ पीछले 2 महीने से दिल्ली की दहलीज पर आंदोलन कर रहे हैं। अन्नदाता लंबे समय से राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें लगातार रोक रही थी। किसानों ने आज दिल्ली पुलिस से लड़ते भीड़ते हुए राजधानी में प्रवेश कर लिया है।

हजारों की संख्या में किसान लाल किले पर मार्च कर रहे हैं। किसानों का दिल्ली में प्रवेश करना इतना आसान नहीं था। उन्हे आंसू गैस के गोले, पुलिस की लाठियों से गुजरना पड़ा है। हालांकि दिल्ली में प्रवेस करते ही किसान संयुक्त मोर्चा का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि तांडव मचाने वाले किसान हमारे संगठन से नहीं  है साथ ही दिल्ली में प्रवेस करन वाले लोग किसान है ही नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here