फ्लाइट में जरूरी नहीं रहा मास्क लगाना, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

0
124
Mask in Flights: फ्लाइट में जरूरी नहीं रहा मास्क, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
Mask in Flights: फ्लाइट में जरूरी नहीं रहा मास्क, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Mask in Flights: कोविड-19 महामारी के कारण फ्लाइट में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करने के फैसले को वापस ले लिया गया है। दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को हवाई यात्रा के दौरान Covid-19 प्रोटोकॉल की समीक्षा की है और इसके मास्क नियमों में बदलाव किया है। हवाई यात्रा के दौरान मास्क लगाने की अनिवार्यता को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। अब मास्क न लगाने पर किसी भी तरह की पेनल्टी नहीं ली जाएगी। हालांकि, अभी भी सभी यात्रियों को मास्क लगाने की सलाह जरूर दी जाएगी।

Mask in Flights: मास्क को लेकर जारी किया गया नया निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 16 नवंबर, 2022 को हवाई यात्रा को लेकर नई कोविड गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है, “निर्णय के मुताबिक, हवाई यात्रियों पर यात्रा के दौरान फ्लाइट में मास्क न लगाने की स्थिति में दंड नहीं दिया जाएगा या फिर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।” साथ ही यह भी कहा गया है किसी भी फ्लाइट में मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी। फ्लाइट में मास्क न पहनने पर पेनल्टी की जो अनाउंसमेंट होती थी वो भी नहीं हुआ करेगी।

Mask in Flights

Mask in Flights: आपको बता दें, अगस्त में नगर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से फ्लाइट्स में मास्क को अनिवार्य करने के साथ ही नई गाइडलाइंस में कई नियम अनिवार्य किए गए थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि मास्क चेकिंग के लिए फ्लाइट में किसी भी समय कभी भी निरीक्षण टीम आ सकती है।

देश में कम हो रहे मामले

देश में कोविड के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार की सुबह देश में संक्रमण के 501 नए मामले देखे गए थे। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 7,918 से घटकर 7,561 रह गई है।

संबंधित खबरें:

WhatsApp इंडिया के हेड Abhijit Bose और मेटा इंडिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर Rajiv Aggarwal ने पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

Madhya Pradesh में भी लागू हुआ PESA Act, जानिए इससे क्या बदलेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here