Republic Day 2023: Google ने 74वें गणतंत्र दिवस पर बनाया खास Doodle, देश की संप्रभुता और एकता का दिया संदेश

Republic Day 2023: स्‍कैच आधारित इस डूडल के बायीं तरफ घोड़े पर सवार जवान बने हैं।दायीं तरफ बाइक सवार सेना के जवान शौर्य दिखा रहे हैं।आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है क्‍योंकि आज के दिन ही हम गणतंत्र राष्ट्र बने थे।

0
77
Republic Day 2023 top news on Doodle
Republic Day 2023 top news on Doodle

Republic Day 2023:गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने अनूठे तरीके से देश को नमन किया है।गूगल ने डूडल के माध्‍यम से 74वां गणतंत्र दिवस का एक डूडल पेश किया है।स्‍कैच आधारित इस डूडल के बायीं तरफ घोड़े पर सवार जवान बने हैं।दायीं तरफ बाइक सवार सेना के जवान शौर्य दिखा रहे हैं।

आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है क्‍योंकि आज के दिन ही हम गणतंत्र राष्ट्र बने थे।यानी संप्रभुता सम्‍पन्‍न देश।ऐसा देश जो अपने आंतरिक और बाहरी निर्णय खुद ले सके।
इसी दिन संविधान को अंगीकृत करने की वजह से ही 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास हो जाता है।इस मौके पर इंडिया गेट से लेकर कर्तव्‍यपथ तक भव्य परेड का आोजन किया जाता है।इसमें वायुसेना, नौसेना और थलसेना से कई रेजिमेंट भाग लेती हैं।देश राष्ट्रपति स्‍वदेशी 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण करते हैं।

Republic Day 2023
Republic Day 2023

Republic Day 2023: जानिए भारतीय संविधान के बारे में

Republic Day 2023: हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसे तैयार करने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। संविधान निर्माण में हर व्यक्ति ने खास भूमिका निभाई।बावजूद इसके संविधान बनाने में बाबा साहेब के योगदान को कोई भूला नहीं सकता।

संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर को ही चुना गया था।इनके अलावा डॉ राजेंद्र प्रसाद, वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद आदि महान विभूतियां भी संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों में से एक थीं।

भारतीय संविधान को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने अपनी सुंदर लेखनी में लिखा। भारतीय संविधान के हर पृष्ठ पर बहुत सुंदर चित्र बनाए गए हैं।इसमें विघ्नहर्ता भगवान गणेश समेत तमाम वीरों के चित्र भी देखने को मिलते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here