Republic Day 2022: बुधवार को पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूब गया है। देश के कोने-कोने से गणतंत्र दिवस मनाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के ‘हिमवीरों’ ने भी उत्तराखंड के औली में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया और 11,000 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लहराया। इसका वीडियो जो सामने आया उसमें दिखाई दे रहा है कि बर्फ की सतह पर हमारे देश के वीर जवान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लहराते हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहे हैं।
Republic Day 2022 की PM Modi ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!” बता दें कि 73वें गणतंत्र दिवस के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है।
Republic Day 2022: Home Minister Amit Shah ने देशवासियों को बधाई दी

गृह मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की बधाई देशवासियों को देते हुए ट्वीट किया, ”सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूं। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। जय हिन्द!”
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”73वें RepublicDay के अवसर पर भारत के नागरिकों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है। हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”
यह भी पढ़ें: