Redmi 10A launched in India: Xiaomi India ने आज Redmi लाइनअप के जरिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Redmi 10A को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था और अब डिवाइस को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने भारत में दो नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। इनमें रेडमी 10A और रेडमी 10 Power शामिल हैं। जहां रेडमी 10A 4GB रैम के साथ उपलब्ध होगा, वहीं Redmi 10 Power 8GB रैम के साथ सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह डिवाइस भारत में 26 अप्रैल से एमाज़ॉन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 10A और Redmi 10 Power की कीमत
रेडमी 10A को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 3GB + 32GB वैरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। वहीं 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। दूसरी ओर, रेडमी 10 Power सिंगल 8GB रैम + 128GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। हालांकि कंपनी द्वारा रेडमी 10 Power मार्केट में कब आएगा इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि, यह डिवाइस ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Redmi 10A Launched in India: Redmi 10A फीचर्स
- रेडमी 10A ब्लू, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
- रेडमी 10A में 6.53 इंच का IPS डिस्प्ले है।
- स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
- इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
- वहीं इस स्मार्टफोन में स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- रेडमी 10A में कैमरे की बात करें तो यह एक 13MP शूटर के साथ एक LED फ्लैश के साथ मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा है।
- फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mah की बैटरी है।

रेडमी 10 Power फीचर्स
- इसमें 6.71-इंच का डिस्प्ले है।
- डिवाइस में 6000mAh की बैटरी है।
- कहा जा रहा है कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।
संबंधित खबरें: