Swadesh Conclave के मंच से अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव को लेकर पहले ही कर दी थी घोषणा, जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या था…

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: स्वेदश कॉन्क्लेव के मंच से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी।

0
345
Rashtriya Yuva Mahotsav 2023 and Swadesh Conclave
Rashtriya Yuva Mahotsav 2023 and Swadesh Conclave

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: पिछले वर्ष अगस्‍त में दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वदेश कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया था।एपीएन न्‍यूज और बालाजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया था। Swadesh Conclave 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं।स्वेदश कॉन्क्लेव के मंच से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 12 जनवरी 2023 से ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ के आयोजन की घोषणा की थी।

स्‍वामी विवेकानंद की जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के शुभारंभ की जानकारी दी।राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023 top news today.
Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के बारे में चर्चा की।

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ाना है मकसद

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: उन्‍होंने बताया कि इसका आयोजन कर्नाटक सरकार के सहयोग और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इस महोत्सव का उद्देश्य अमृत काल के दौरान राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ाना है। इसलिए, यह युवाओं के बीच प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘पंच प्रण’ के संदेश को प्रसारित करने का एक प्रयास होगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता भी करने जा रहा है, जोकि हर भारतीय के लिए बहुत गर्व की बात है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय जी-20 की वाई (यूथ)-20 गतिविधियों के लिए पूरे देश में ‘वाई टॉक्स’ का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव वाई-20 की थीम के बारे में युवाओं को संवेदनशील बनाकर देशभर में वाई-20 के लिए उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: युवा महोत्‍सव ईको फ्रेंडली होगा

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: उन्होंने बताया कि प्रतिभागी वाई-20 के संदेश और विषयों को देश के कोने-कोने तक ले जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा महोत्‍सव ईको फ्रेंडली होगा यानी केवल बायोडिग्रेडेबल सामग्री का ही इस्‍तेमाल इसमें होगा।

युवा महोत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।महोत्‍सव में प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ (एलआईएफई) और हरित ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इस मौके पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव मीता आर. लोचन ने कहा कि उद्घाटन समारोह में 30,000 से अधिक युवा शामिल होंगे, जहां प्रधानमंत्री उनके साथ अपना विजन साझा करेंगे।

इस अनूठे 5 दिवसीय आयोजन के दौरान, मान्यता प्राप्त और अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी, पूरे भारत के 7500 से अधिक युवा प्रतिनिधि, सीखने की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक साथ मौजूद होंगे। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: महोत्सव में इन गतिविधियों पर रहेगा जोर

गौरतलब है कि महोत्सव में इन गतिविधियों पर अधिक जोर रहेगा। जिसमें ये प्रमुख हैं।

  • छात्रों द्वारा केंद्रित शासन और डिजिटल इंडिया जैसे प्रासंगिक विषयों पर चर्चा
  • अपने क्षेत्र के अग्रणी और अन्य विशेषज्ञ, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ इस बारे में जीवंत चर्चा
  • छात्र-केंद्रित शासन को कैसे सुविधाजनक बनाया जाए
  • साहसिक खेल गतिविधियां, जैसे स्कूबा डाइविंग आदि को शामिल किया गया है
  • कलारिपयतु (केरल), सिलंबम (तमिलनाडु), गतका (पंजाब), मल्लखंब (महाराष्ट्र) जैसे पारंपरिक खेलों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगीं
  • लोक नृत्य और लोक गीत जैसे प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • जिनमें विभिन्न राज्यों के समूह भाग लेंगे। गैर-प्रतिस्पर्धी दिलचस्प कार्यक्रमों में सामाजिक विकास मेला ‘युवा कृति’, ‘एडवेंचर फेस्टिवल’, ‘सुविचार’, ‘युवा कलाकार कैंप’ आदि शामिल किए गए हैं।

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: इन विषयों पर होगी दो तरफा चर्चा

  • कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल का भविष्य
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी
  • शांति निर्माण और सुलह
  • साझा भविष्य-लोकतंत्र में युवा और शासन
  • स्वास्थ्य और लोक कल्याण

Rashtriya Yuva Mahotsava 2023: आयोजित कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे

इस महोत्सव में कई कार्यक्रमों का पूरे देश में लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि करोड़ों युवा भी पूरे महोत्सव में शामिल हो सकें।इस वर्ष यह महोत्सव हरित युवा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जहां केवल पुन: उपयोग की वस्‍तुओं के इस्‍तेमाल पर जोर अधिक रहेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here