Rajasthan Board Exam: राजस्थान शिक्षा विभाग, बीकानेर ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू होंगी और कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 19 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। 8वीं बोर्ड परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी जबकि कक्षा 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी।

Rajasthan Board Exam: Rajasthan 5th Class Time Table
Subject | Date |
Maths | 19 April, 2022 |
English | 21 April, 2022 |
Hindi | 23 April, 2022 |
Environmental Science | 26 April, 2022 |
Third Language | 27 April, 2022 |
Rajasthan Board Exam: Rajasthan 8th Class Time Table
Subject | Date |
Maths | 16 April, 2022 |
English | 18 April, 2022 |
Hindi | 20 April, 2022 |
Social Science | 22 April, 2022 |
Science | 25 April, 2022 |
Third Language | 27 April, 2022 |
14 लाख से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। अब तक 14.50 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार अब भी लगभग 50 हजार से अधिक ऐसे छात्र हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें:
- Rajasthan Board 2022: स्थगित किया गया बोर्ड का Practical Exam, शिक्षा मंत्री ने दी सूचना
- AP Board Practical Exams 2022 किए गए स्थगित, 23 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा शेड्यूल