Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi आज से पंजाब में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पंजाब पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले गोल्डन टेम्पल में मत्था टेका। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Navjot Sidhu और Charanjit Channi भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने लंगर प्रसाद खाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि हरमंदिर साहिब में पंजाब के भविष्य के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ प्रार्थना की।साथ बैठके लंगर का प्रसाद खाया।
Punjab Election 2022: चुनाव प्रचार में आज से हो रही है राहुल गांधी की एंट्री
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से Rahul Gandhi की एंट्री हो रही है। कांग्रेस नेता पंजाब से अपनी शुरुआत कर रहे हैं। पंजाब के जालंधर में आज उनकी डिजिटल रैली होगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में भी चुनाव प्रचार करेंगे। बताते चलें कि गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस पार्टी मुख्य मुकाबले में है।
Punjab Elections 2022:20 फरवरी को होगा मतदान
Punjab Elections 2022: बताते चलें कि पंजाब चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जहां 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं अब यह 20 फरवरी को होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने जानकारी दी है।पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) 20 फरवरी को होंगे।
ये भी पढ़ें:
- Punjab Election 2022: AAP ने जारी किया Punjab Model, कांग्रेस और अकाली दल पर जमकर बरसे केजरीवाल
- Punjab Election 2022: 22 किसान यूनियनों ने मिलकर बनाया Samyukta Samaj Morcha, चुनाव लड़ने का एलान