कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 12 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। कांग्रेस की संजीवनी बूटी कही जाने वाले प्रियंका का जन्म 1972 में भारत के सबसे बड़े राजनीतिक गांधी परिवार में दिल्ली में 12 जनवरी को हुआ था। प्रियंका को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की छवी कहा जाता है। गांधी परिवार ने अपनी इस इकलौती बेटी का नाम प्रियंका रखा था। नई पीढ़ी इनमे इंदिरा को देखती है।
Priyanka Gandhi Vadra ने 13 साल की उम्र में दिया था भाषण

प्रियंका में इंदिरा वाली बात है, इसे उन्होंने 13 साल की उम्र में दमदार भाषण देकर ही साबित कर दिया था। पर कुछ समय बाद प्रियंका गांधी राजनीति से दूर हो गईं। दरअसल उनकी मुलाकात पति रॉबर्ट वाड्र से हो गई थी। रॉबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। फिर दोनों ने साल 1997 18 फरवरी को शादी कर ली।
शादी से पहले प्रियंका का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन हालात को देखते हुए वह शादी के बाद भी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। इस बार उनके कंधे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी है। प्रियंका के जन्मदिन पर कांग्रेस के सभी नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।
Priyanka Gandhi Vadra को इन नेताओं ने दी बधाई

राजस्थान के टोंक से कांग्रेस के MLA सचिन पायलट ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव श्रीमत प्रियंका गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, एआईसीसी महासचिव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रियंका गांधी जी। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले।
बता दें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रियंका गांधी रणथंभौर में हैं। प्रियंका 11 जनवरी को ही पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंच गईं थी। वे अपना जन्मदिन परिवार के साथ रणथंभौर में मनाएंगी। प्रियंका गांधी शेर बाघ होटल में रुकी हुए हैं। वह रणथंभौर भ्रमण कर वन्यजीवों की अठखेलियां देखेंगी। प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क देखेंगी।
संबंधित खबरें:
- Amit Shah के बाद अब Akhilesh Yadav ने बताया ‘3P’ का अर्थ
- RJD ने क्यों कहा Split Personality Disorder से पीड़ित हैं क्या Nitish Kumar?