World Food India 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार (03 नवंबर) को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ (World Food India) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दरअसल, यह वर्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण है। बता दें, यह कार्यक्रम का 3 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
World Food India 2023: “PM मोदी ने नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत”
‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रोजमर्रा की जो जरूरतें होती हैं, उनको प्रधानमंत्री मोदी ने बिना भेदभाव किए देश के हर परिवार तक पहुंचाया और इससे भारत के नौजवानों में आशा और अपेक्षा जागृत हुई है और वो देश के निर्माण में, आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।”
SHG सदस्यों को मिली पूंजी सहायता
इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए कई देशों से मेहमान दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही खानपान की विरासत को दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश होगी। 200 से ज्यादा शेफ इसमें शामिल होंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे।
इस मौके पर प्रदानमंत्री ने 1 लाख से ज्यादा एसएचजी सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता के वितरण की प्रक्रिया भी शुरू की।
महिलाओं में है लीड करने की क्षमता -PM Modi
पीएम मोदी ने कहा, “भारत की महिलाओं में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को लीड करने की स्वाभाविक क्षमता है। इसके लिए हर स्तर पर महिलाओं को, कुटीर उद्योगों और SHGs को प्रमोट किया जा रहा है। भारत में जितनी सांस्कृतिक विविधता है, उतनी ही खाद्य विविधता भी है। हमारी ये खानपान की विविधता, दुनिया के हर इन्वेस्टर के लिए एक लाभदायक है।”
उन्होंने कहा, “फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़ा ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारत ने वृद्धि न दर्ज की हो। ये फूड सेक्टर से जुड़ी हर कंपनी, हर स्टार्टअप के लिए सुनहरा मौका है।”
यह भी पढ़ें: