त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए है। बिपल्ब देब के विवादास्पद बयानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज चल रहे हैं जिसकी वजह से पीएम मोदी ने बिपल्ब को उनके बयानों को लेकर तलब किया है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो बिप्लब देब को पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2 मई को दिल्ली आने का नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि बिपल्ब देब के लगातार विवादित बयानों से पैदा हुए विवाद से पीएम मोदी नाराज चल रहे हैं। देब बिना सोच-समझे कुछ भी बोल रहे हैं, जिस पर मोदी उनसे बात करेंगे।

बता दें कि देब को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए अभी दो महीने भी नहीं हुआ और उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई है।

बिपल्ब ने हाल ही में सिविल सर्विसेज परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सिविल सर्विस कर रह छात्रों को लेकर एक अजीबो गरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ सिविल इंजीनियर्स को ही सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए. इसके पीछे उनका तर्क भी हैरान करने वाला है. उनका कहना है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए।

इससे पहले बिपल्ब कुमार देब महाभारत काल में इंटरनेट और मिस वर्ल्ड में इंडियन ब्यूटी को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने नई साइंटिफिक थ्योरी देते हुए दावा किया था कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उस युग में सेटेलाइट भी मौजूद थे।

बिपल्ब देब 1997 में डायना हेडन को मिस वर्ल्ड का खिताब दिए जाने पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि डायना हेडन की जीत फिक्स थ।।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी और उसकी सहयोगी आइपीएफटी ने पिछले महीने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत लाकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही त्रिपुरा में माकपा के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार 25 साल के बाद सत्ता से दूर हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here