प्रधानमंत्री ने आज फरवरी के अंतिम रविवार को मन की बात कही। अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से समय निकाल कर पीएम मोदी ने 29वीं बार मन की बात के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया। पीएम ने इस बार मन की बात की शुरुआत इस समय चल रहे साल के सबसे खूबसूरत मौसम बसंत ऋतु से की। पीएम ने कहा कि बसंत ऋतु के आने से जैसे मौसम में बदलाव  होता है वैसे ही इंसान के जिंदगी में भी बदलाव आता है। प्रधानमंत्री ने मौसम के इस बदलते अंदाज का वर्णन अमीर खुसरो की एक कविता के जरिए समझाया। “सकल बन फूल रही सरसों, अमवा बौराए, टेसू फूले, कोयल बोले डार-डार

पीएम ने इस कविता का अर्थ भी समझाते हुए कहा कि जब प्रकृति खुशनुमा होती है, मौसम सुहाना होता है तो इंसान भी इस मौसम का पूरा लुत्फ उठाता है, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि और होली का त्यौहार इंसान के जीवन में खुशियों के रंग भरता है।PM Modi addressed the 29th edition of his Mann ki baat to the nation

पीएम के 29वीं मन की बात की ख़ास बातें:

  1. पीएम ने देश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से बहुत सारे लोग मन की बात से पहले अपने सुझाव भेजते है जिसके लिए मैं देशवासियों को आभारी हूं।
  2. पीएम इसरो की कामयाबी पर कहा कि 15 फरवरी 2017 का दिन भारत के काफी गौरवपूर्ण था।
  3. हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट भेजकर दुनिया के सामने भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
  4. पीएम ने कहा इसरो ने पिछले कुछ वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। मंगल ग्रह पर मार्स मिशन मंगलयान भेजने के बाद मेघा मिशन के जरिए अमेरिका, इजराइल, नीदरलैंड, स्वीटज़रलैंड, दुबई के साथ भारत 104 सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष भेजने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।
  5. पूरे विश्व ने भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता को सराहा है।
  6. 104 उपग्रहों में से भारत का एक उपग्रह CARTOSAT 2D से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, जल संसाधनों और खासकर किसानों को काफी मदद मिलेगी।
  7. इसरो की इस सफलता के लिए पीएम ने युवा और महिला वैज्ञानिकों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
  8. पीएम ने कहा देश को अभी और वैज्ञानिकों की जरूरत है इसलिए यह जरुरी है कि देश के युवा विज्ञान में अपनी रुचि दिखाएं।
  9. भारत में अब लोग कैश छोड़कर कैशलेस की तरफ बढ़ते जा रहा हैं जो भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।
  10. देश में पिछले दो महीनों में लकी ग्राहक योजना, डिजीधन व्यापार योजना को लोगों ने खूब पसंद किया है।
  11. इन दोनों योजना से भारत को डिजीटल भुगतान वाला देश बनाने के लिए एक जनआंदोलन हुआ है।
  12. पीएम ने कहा कि पिछले दो महीनों से प्रतिदिन 15,000 लकी ग्राहकों को 1,000 रुपये का इनाम दिया जा रहा है। अब तक इन दोनों योजनाओं के जरिए देशभर के 10 लाख लोगों को इनाम मिल चुका है।
  13. पीएम ने इनाम जीतने वाले लोगों से अपील की वे लोग कैशलैस की इस जन आंदोलन का नेतृत्व करें और इसे आगे बढाएं।
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती है और इसी दिन लकी ग्राहक योजना के सौ दिन भी पूरे होंगे। पीएम ने कहा कि इस दिन लकी ग्राहकों को करोड़ो रुपयों का इनाम बांटा जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की वे 14 अप्रैल से पहले कम से कम 125 लोगों को BHIM एप डाउनलोड करना और उसका उपयोग करना सिखाएं।
  15. पीएम ने कहा डॉ बाबा साहब की रखीं नीव को हमें मजबूत बनाना है, घर-घर जाकर सबको जोड़कर, 125 करोड़ हाथों तक BHIM एप को पहुंचाना।
  16. पीएम ने किसानों का धन्यवाद करते हुए किसानों से दाल की खेती पर ज्यादा जोर देने का अपील की।
  17. पीएम ने भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप जीतने की बधाई दी। पीएम ने कहा देश को हमारे इस दिव्यांग साथियों की कामयाबी पर गर्व है।
  18. पीएम ने मन की बात के अंत में एक बार फिर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम पर बल दिया और बाल विवाह पर रोक लगाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here