आज भारतीय व्यापारी चैंबर की महिला विंग की 50वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर नारी को देश की शक्ति बताते हुए कहा कि देश की तरक्की में महिलाओं का योगदान, महान है। उन्होंने कहा कि मां-बहनों का सम्मान करके ही देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। पीएम ने कहा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है। महिला विंग की इस 50वीं जयंती को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
IMC की महिला विंग की जयंती पर पीएम द्वारा कही गई कुछ अहम बातें:
- विकास में महिला शक्ति का बड़ा प्रदर्शन।
- महिलाओं में संघर्ष और सामर्थ्य की क्षमता है।
- महिलाओं को भी दी जाए रात में काम करने की सुविधा।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में इस बात को प्राथमिकता दी जा रही है कि घर की रजिस्ट्री महिला के नाम पर हो।
- पासपोर्ट के लिए महिला को अपनी शादी या तलाक के दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है।
- पीएम ने कहा कि इस साल के बजट में भी 500 करोड़ के निवेश के साथ महिला शक्ति केंद्र की स्थापना का ऐलान किया गया है।
- पीएम ने बताया कि उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभ हो रहा है।
- उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करना हमारा दायित्व है।
- भारत में वो ताकत है जो दुनिया में अपना लोहा मनवा सकती है।
- पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना का लाभ लेने वालों में 70 फीसदी महिलाएं हैं।
- पीएम ने महिलाओं समेत सभी से आग्रह किया कि 2022 के लिए अभी से अपना लक्ष्य तय करें, 2022 में आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
- उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “हम 2022 के लिए कुछ संकल्प करें और कुछ काम करके देश के विकास में योगदान करें”।