Lohri Festival 2022: Covid Protocol के साथ लोग मना रहे हैं लोहड़ी का त्‍योहार, PM Modi ने दी बधाई

0
430
Lohri Festival
Lohri Festival

Lohri Festival 2022: लोहड़ी का त्‍योहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मुख्‍य तौर पर लोहड़ी का त्‍योहार पंंजाब के क्षेत्र में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस दिन लोहड़ी मनाई जाती उसी दिन ठंड का अंत हो जाता है। यह त्‍योहार मकर संक्रांति के 1 दिन पहले यानि 13 जनवरी को बड़े उत्‍सव और धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि यह भी पोंगल और भोगी की तरह एक फसल का त्‍योहार है और यह तीनों एक ही दिन मनाए जाते हैं। हर साल की तरह 2022 में भी लोहड़ी के अवसर पर देश के प्रमुख राजनेताओं ने इसकी शुभकामनाएं देशवासियों को दी हैं।

Lohri 2022
Lohri

पीएम मोदी ने Lohri की बधाई दी

Lohri Festival
Lohri Festival

Lohri की बधाई देते हुए PM Modi ने ट्वीट किया, ”आप सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। यह विशेष दिन हमारे समाज में भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाए।”

वहींं इस त्‍योहार की बधाई गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी और पंजाबी में ट्वीट करके दी। उन्‍होंने लिखा, ‘‘आप सभी को ‘लोहड़ी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। ਸਬ ਨੂੰ ਲੋਹੜੀ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ।”

पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने भी लोहड़ी की शुभकामनाएं दी

यह त्‍योहार मुख्‍य रूप से पंजाब में मनाया जाता और पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी (Charanjit Singh Channi) ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा, ” लोहड़ी के पावन अवसर पर आपको और आपके प्रियजनों को हार्दिक बधाई। मैं आशा करता हूं कि यह वर्ष शांति, समृद्धि और खुशियों से भरा हो।”

Covid Protocol के साथ लोग मना रहे हैं लोहड़ी का त्‍योहार

लोहड़ी का त्‍योहार है लेकिन कोरोना महामारी का भी खतरा बना है इसलिए चंडीगढ़ में लोग COVID-19 के प्रतिबंधों का पालन करते हुए लोहड़ी मना रहे हैं। वहां के एक स्थानीय आदमी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन हमने कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर सभी बड़ी सभाओं से परहेज किया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here