Organic Farming: भारतीय जनता पार्टी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में 28 अप्रैल को बिहार से राष्ट्रव्यापी ‘जन अभियान यात्रा’ (जन आंदोलन) शुरू करने का फैसला किया है। इस मेगा ड्राइव के माध्यम से अधिकारी किसानों को सरकार के विभिन्न लाभों और योजनाओं के बारे में शिक्षित करेंगे।
Organic Farming: राजकुमार चाहर ने कहा- देश भर के किसानों को किया जाएगा जागरूक
भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, “इस जन जागरूकता अभियान के पहले चरण में यात्रा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और झारखंड में गंगा नदी के किनारे बसे गांवों से होकर जाएगी।” भाजपा की यह यात्रा बिहार में पटना जिले के बख्तियारपुर क्षेत्र के लगभग 2000 किसानों को लेते हुए 5 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व करने वाली है। “यह एक जन आंदोलन होगा। हम किसानों से जुड़ेंगे और उन्हें जैविक खेती से संबंधित केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में सूचित करेंगे।
किसानों को जैविक खेती में प्रोत्साहन के लिए 1,632 करोड़ की धनराशी दी गई है
राजकुमार चाहर ने कहा कि हम इस यात्रा में किसानों को बताएंगे कि सरकार किसानों को किस तरह से समर्थन दे रही है और लंबे समय में वे कैसे बड़ी फसल लगाएं की उन्हें लाभ हो। चाहर ने आगे दावा किया कि केंद्र सरकार ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 2015 से 1,632 करोड़ रुपये का समर्थन दिया है। “वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-2020 तक, केंद्र सरकार ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 1,632 करोड़ रुपये की धनराशि दी है।
सरकार द्वारा जैविक खेती के लिए कई याजनाएं चलाई गई हैं
सरकार द्वारा किसानों को जैविक खेती के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर भी प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जैविक या प्राकृतिक खेती के संदेश को बढ़ावा दिया है और कीटनाशकों और आयातित उर्वरकों के खतरों के बारे में भी चेतावनी दी है। उन्होंने कीटनाशकों और रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग के खतरों पर भी जोर दिया है, जिससे लागत में वृद्धि हुई है और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा है।”
बता दें कि पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2022 पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा था कि “हम जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिसके कारण जैविक उत्पादों का बाजार 11,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
संबंधित खबरें: