दिल्ली में Omicron के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP (Graded Action Response Plan) लागू कर दिया है। आज अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के GRAP लागू करने की बात कही। GRAP के अंतर्गत खतरे को तीन भागों में बांटा जाता है Yellow, Orange, Red अलर्ट। अभी दिल्ली में Omicron के कारण Yellow Alert जारी कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत दिल्ली की कई जगहों पर एक बार फिर से पाबंदी लगा दी गई है।
एक बार फिर बंद हुए स्कूल और कॉलेज
Omicron के चलते दिल्ली में GRAP के अंतर्गत Yellow Alert जारी कर दिया गया है। जिसके कारण दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज, और शिक्षण संस्थानों को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। हालांकि, सभी छात्रों के लिए स्कूल 18 दिसंबर से खोले गए थे, इसके पहले कोरोना और फिर बाद में वायू प्रदूषण के चलते स्कूल छोटे बच्चों के लिए बंद ही थे। शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए स्कूलों को 1 जनवरी से 15 जनवरी तक Winter’s Holiday के लिए बंद किया जाना था। पर अब पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
स्कूलों के साथ बंद हुईं सार्वजनिक जगहें
दिल्ली में स्कूल बंद होने के साथ साथ जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर, शादी-घर आदि पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं अब मेट्रो, बार और रेस्तरां को 50% क्षमता के साथ ही इजाजत दी गयी है।
स्थिति के अनुसार आगे सख्ती की तैयारी
Arvind Kejiwal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की GRAP के तहत जरूरत पड़ने पर और सख्ती बरती जाएगी पर अभी ऐसे हालात नजर नहीं आ रहे हैं। 5% से अधिक संक्रमण होने पर लॉकडाउन लगाने की भी संभावना है, जो कि GRAP के अनुसार Red Alert होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
दिल्ली सरकार की Official Website
यह भी पढ़ें:
तेजी से बढ़ रहे हैं Omicron के मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 650 के पार
Omicron के खतरे के चलते क्या टल जाएंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव?