Odisha Cyclone Update: ओडिशा में रहने वालों को अक्सर चक्रवात का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में चक्रवात की खबरें सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों के अंदर ओडिशा में सुनामी आने के आसार हैं। ओडिशा सरकार का कहना है कि वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Odisha Cyclone Update: 6 से 8 मई के बीच चक्रवात की आशंका
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास का कहना है कि 6 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर बन रहा है जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी की ओर बढ़ेगा। साथ ही यह भी बताया कि 8 मई तक यह लो प्रेशर एक भारी चक्रवात में बदल जाएगा। दास ने बताया कि 5 मई से हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है जो 75 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने वाला है। इस खबर को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट जारी किया जा रहा है जिससे वहां के लोग भी काफी घबराए हुए हैं।
Odisha Cyclone Update: राज्य ने पूरी कर ली है तैयारी
इस चक्रवात को लेकर राज्य के मुख्य सचिव S.C Mohapatra ने कहा है कि राज्य ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, संभावित आपदा के लिए सभी जिलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही, राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री RP Swain ने भी लोगों से आग्रह किया है कि वे आवश्यक चीजों को खरीद के स्टॉक न करें। इससे बाजार में जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों को फायदा होगा जो गलत है।
Odisha Cyclone Update: मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मौसम वैज्ञानिक दास ने मछुआरों को 5 मई से 8 मई तक अंडमान सागर और पूर्व-केन्द्रीय बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी ओडिशा ने गर्मियों में चक्रवाती तूफान का सामना किया है। इससे पहले साल 2019 में फानी, साल 2020 में अम्फान और साल 2021 में यास तूफान का सामना करना पड़ा है।
संबंधित खबरें:
Cyclone Asani का क्या है अर्थ, यहां जानें आपका दिया हुआ नाम कैसे मौसम विभाग द्वारा हो सकता है चयनित?
Kedarnath Yatra 2022: आज से खुल गए केदारनाथ के कपाट, भक्त कर सकेंगे दर्शन