अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच की तनातनी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हाल ये है कि अमेरिका के कई बार चेतावनी देने के बावजूद उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक नहीं लगा रहा है। इसके विपरीत वह अमेरिका को अपने परमाणु शक्ति की धमकी दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भी दोनों के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को आखिरी हिदायत देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। वहीं उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री के तरफ से कहा गया कि कुत्ते भौंकते हैं और हाथी चलते रहते हैं.”। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ये कलह दुनिया के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।

इसी बीच अमेरिकी सेना ने शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए कोरियाई देश के पूर्वी तट के ऊपर एक बार फिर बमवर्षक विमान उड़ाए। साथ ही ये मामल तब और गर्मा गया जब उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग ने संयुक्त राष्ट्र में यह चेतावनी देते हुए कहा कि, ” अमेरिका यदि यह सोच रहा है कि वो प्योंगयांग पर हमला करेगा तो उसकी सोच उसे सुसाइड मिशन की ओर ले जाएगी.” वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में इसका जवाब देते हुए कहा कि अभी अभी उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री को संयुक्त राष्ट्र में बोलते सुना। अगर वह लिटिल रॉकेट मैन (किम) के विचारों को बयां कर रहे थे तो उन सबके अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस ट्वीट के बाद अब इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका उत्तर कोरिया के लिए कोई ठोस नीति अपनाने वाला है।

बता दें कि उत्तर कोरिया महीनों से अपने परमाणु कार्यक्रम में विस्तार किए जा रहा है। वो अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करने के लिए लगातार परमाणु, हाइड्रोजन जैसे मिसाइलों आदि का परीक्षण कर रहा है। जबकि अमेरिका सहित कई देशों ने उसपर किसी न किसी तरह से पाबंदी लगाई है। जापान भी उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल परीक्षणों को उचित नहीं मान रहा है। गौरतलब है कि प्रथम विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका ने तेजी से अपने सैन्य शक्ति को बढ़ाया। साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध में उसने परमाणु बम का अविष्कार कर लिया। परिणाम ये हुआ कि उसने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम छोड़ दिए। इस धमाके से पूरा जापान सन्न हो गया और पूरी दुनिया को इस बम के घातक परिणामों के बारे में पता चला। हालांकि उसके बाद पूरी दुनिया ने इस बम को बनाना बंद कर दिया। लेकिन अब उत्तर कोरिया का यह रुख दुनिया में किसी भयानक खतरे के तरफ इशारा कर रहा है।