Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अनजान शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी अनुसार उनके नागपुर स्थित कार्यालय में किसी ने उनके कार्यालय के लैंडलाइन पर फोन करके धमकी दी है। घटना के बाद तुरंत उनके कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई।
Nitin Gadkari: नागपुर पुलिस को दी गई शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात शख्स द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। शख्स ने उनके कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी है। अज्ञात व्यक्ति ने एक नहीं बल्कि 2 बार उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पहला फोन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर और दूसरा फोन 11 बजकर 40 मिनट पर आया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने गडकरी के ऑफिस का दौरा भी किया है। पुलिस नंबर ट्रेस करने में लगी है।
संंबंधित खबरें:
- राहुल गांधी को मिली धमकी! ”नहीं रोकी भारत जोड़ो यात्रा तो…”
- NCP सुप्रीमो Sharad Pawar को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार