Nitesh Rane: AIMIM तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) औरंगाबाद के दौरे पर हैं और उन्होंने खुल्ताबाद में औरंगजेब के मकबरे का दौरा किया। औरंगजेब की कब्र पर ओवैसी ने चादर और फूल भी चढ़ाया था जिसके बाद अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे ने सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है।
Nitesh Rane ने किया ट्वीट..
नितेश राणे (Nitesh Rane) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में नामर्दो की सरकार, आगे चुनौती देते हुए कहा अगर दस मिनट के लिए पुलिस हटा लो तो इसे औरंगजेब के पास नहीं पहुचा दिया तो हम शिवराया के औलाद नहीं। नितेश राणे इतने पर ही नहीं रूके आगे एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, अगर मैं औरंगजेब की कब्र पर नंगा भी नाचूंगा तो भी मैं महाराष्ट्र में अपने दो पैरों पर घूम सकता हुं, इसे कहते है असली हिंदुत्व।
संजय राउत ने कहा- ओवैसी को भी उसी मिट्टी में दफना देना चाहिए
वहीं ओवैसी द्वारा औरंगजेब के मकबरे का दौरा करने पर शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) और एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने भी ओवैसी की आलोचना की है। संजय राउत ने औरंगजेब की कब्र के सामने सिर झुकाने के लिए अकबरुद्दीन ओवैसी की आलोचना की है। राउत ने कहा कि, औरंगजेब की कब्र पर जाना कोई रस्म नहीं हो सकता। ओवैसी औरंगजेब की कब्र के सामने बार-बार घुटने टेककर महाराष्ट्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

संजय राउत ने आगे कहा कि, याद रहे औरंगजेब ने हमारे मंदिरों को तोड़ा, औरंगजेब को महाराष्ट्र की उसी मिट्टी में दफनाया गया, लगता है उन्हें भी उसी कब्र में जाना है। संजय राउत ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पर जाने वालों को भी उसी मिट्टी में दफनाया जाना चाहिए। इसलिए अगर महाराष्ट्र को चुनौती देने की कोशिश की जाती है, तो हम उस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

इम्तियाज जलील ने अकबरुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन
बता दें कि , इस दौरे पर ओवैसी के साथ AIMIM नेता और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील (Imtiyaz Jaleel) भी थे। उन्होंने ओवैसी का बचाव करते हुए कहा कि शिवसेना और बीजेपी को अकबरुद्दीन शिवसेना और बीजेपी को अकबरुद्दीन ओवैसी से सीखने की जरूरत है। ये लोग केवल अजान के मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन हैदराबाद का एक नेता यहां एक मुफ्त स्कूल स्थापित कर रहा है।

इम्तियाज जलील ने आगे कहा कि, बीजेपी को भी इसी तरह सीखना और काम करना चाहिए। औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील का कहना है कि खुल्लाबाद जाने के बाद सभी औरंगजेब के मकबरे पर जाते हैं। इसलिए, इस पर कोई विवाद पैदा करना गलत है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने खुल्ताबाद का दौरा किया और सभी दरगाहों का दौरा किया।
संबंधित खबरें:
- Owaisi on Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर ओवैसी बोले- ”मैं एक और मस्जिद नहीं खोना चाहता”
- ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर बोले Asaduddin Owaisi- एंटी मुस्लिम हिंसा का रास्ता खोल रहा है कोर्ट