Mumbai News : मुंबई मंत्रालय में बकरी आंदोलन, सरकार के खिलाफ स्कूल बंद करने को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

0
293
mumbai
मुंबई में बकरी आंदोलन।

Mumbai News: मुंबई में दहिसर चेक नाका के पास श्रमजीवी संगठन महाराष्ट्र के द्वारा आज मंत्रालय में बकरी आंदोलन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमजीवी संगठन की तरफ से स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों छोटे बच्चे अपने साथ बकरी लेकर दहिसर चेक नाका से मंत्रालय की तरफ जा रहे थे लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें चेक नाके पर ही रोक लिया। पुलिस का कहना है कि आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन बकरी लेकर मंत्रालय जाना यह गैरकानूनी है, इसलिए पुलिस ने उन सभी आंदोलनकारियों को दहिसर चेक नाका पर ही रोक लिया।

Mumbai की दहिसर पुलिस ने की कार्रवा

करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी जब आंदोलनकारियों को मना करने के बाद भी वह मंत्रालय और आजाद मैदान जाने से नहीं माने तो मुंबई की दहिसर पुलिस ने उनके ऊपर कार्रवाई के तहत उन्हें अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर गई। फिलहाल इस पूरे मामले में संगठन की तरफ से यह बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार ने पालघर जिले के 3 हजार स्कूलों को बंद करने का जीआर पास किया है।

बताया कि जिन स्कूलों में 10 से कम बच्चे रहेंगे उन स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसी का विरोध करते हुए श्रमजीवी संगठन के हजारों लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाके से मुंबई आजाद मैदान और मंत्रालय में अपने साथ बकरी लेकर धरना आंदोलन के लिए पहुंचे हैं। लेकिन कुछ लोगों को दहिसर चेक नाका पर ही रोक लिया गया जिनका कहना है कि अगर महाराष्ट्र सरकार स्कूल बंद करती है तो उनके बच्चों को ऐसी बकरियां भेंट कर दें जिससे वह बकरियां चराएं और अपनी जीविका को चलाएं।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: Dance Bar पर पुलिस ने मारी रेड,गुप्त तहखाने में मिली 17 बार गर्ल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here