हैदराबाद में खेले गए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। मुम्बई इंडियंस के 129 रनों के जवाब में पुणे की टीम 128 रन ही बना सकी। आइए देखते है कैसे मुंबई इंडियंस ने हारती हुई बाजी को जीत में दर्ज किया।

ओवर के आखिरी 6 गेंद बनी टर्निंग पॉइंट

ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन व पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को रोकने के लिए मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 19वें ओवर की कमान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल जॉनसन को सौंपी।

पहली गेंद- जॉनसन की पहली गेंद पर स्ट्राईक पर खड़े मनोज तिवारी ने चौका जड़ा।

दूसरी गेंद- ऑफकटर गेंद पर तिवारी ने छक्का जड़ने के लिए एक्ट्रा कवर पर बल्ला घुमाया लेकिन सीमा पर खड़े पोलार्ड ने एक शानदार कैच लेकर तिवारी को पवेलियन की ओर चलता किया।

तीसरी गेंद- क्रिज रोटेट के बाद क्रिज पर खड़े पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीपर कवर की ओर हवा में शॉट खेला लेकिन रायडू ने गेंद कैच कर लिया।

चौथी गेंद- क्रिज पर आए सुंदर ने स्ट्राइक डेल क्रिश्चियन को रोटेट किया जिससे पुणे को एक रन मिले।

पांचवीं गेंद- डेल क्रिश्चियन ने गेंद को ऑफ साईट की ओर जड़ा लेकिन यह कैच हार्दिक पांड्या से छूट गया और पुणे को दो रन मिले।

छठीं गेंद- अब केवल पुणे के आखिरी गेंद पर चार रनों की जरुरत थी और मैच को टाई करवाने के लिए 3 रनों की लेकिन आखिरी गेंद पर डेल क्रिश्चियन ने स्क्वायर लेग की तरफ शॉट लगाया लेकिन तीसरी रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए।

रोहित के कप्तानी ने बनाया रिकॉर्ड

रविवार की रात आईपीएल-10 में जीत के साथ मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया। दरअसल रोहित के कप्तानी में मुम्बई बनी तीन बार विरोधी टीम 2013 (चेन्नई सुपरकिंग), 2015 (चेन्नई सुपरकिंग) और 2017 (राइजिंग पुणे सुपरजायंट) को हराकर चैंपियन बन गई है।

आईपीएल सीजन दस में मिले व्यक्तिगत पुरस्कार

ऑरेंज कैप : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

पर्पल कैप : भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर : बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)

बेस्ट कैच ऑफ द टूर्नामेंट : सुरेश रैना (गुजरात लॉयंस)

बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर : बेसिल थम्पी (गुजरात लॉयंस)

मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड : ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब)

मोस्ट स्टाइलिश प्लेयर : गौतम गंभीर (कोलकाता नाइटराइडर्स)

ब्यूटीफल शॉट ऑफ द टूर्नामेंट : युवराज सिंह (सनराइजर्स हैदराबाद)

फास्टेस्ट फिफ्टी अवॉर्ड : सुनील नरेन (कोलकाता नाइटराइडर्स)

मैच के बाद क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

सचिन तेंदुलकर- मुम्बई इंडियंस के कोच व पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, ‘कल रात सनसनीखेज मैच में मुम्बई इंडियंस ने दिखाया कि यह अभी खत्म नहीं हुआ है!’

जॉन्टी रोड्स- मुम्बई इंडियंस के कोच व दक्षिण अफ्रीका के बैट्समैन जॉन्टी रोड्स ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, ‘क्या दिन था।’

माइकल क्लार्क- माइकल क्लार्क ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, ‘काफी बेहतरीन आईपीएल, एक शानदार मैच के लिए मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को बहुत बहुत बधाई।

स्टीव स्मिथ- राइजिंग पुणे सुपरजायंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने ट्वीट किया, ‘ये झेलना काफी मुश्किल है। टीम ने पूरे सीजन जिस तरह प्रदर्शन किया, उससे मैं काफी खुश हूं। मुंबई इंडियंस ने बढ़िया प्रदर्शन किया और 130 का बचाव करके उन्हें बढ़िया वापसी की। मिचेल जॉनसन के साथ बुमराह और मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की। मैं आरपीएस के मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप जीतते हैं तो खुशी होती है, फाइनल में हारना काफी दुखद रहा।’

डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, ‘स्टीव स्मिथ और उनकी टीम पुणे के लिए ये काफी शानदार टूर्नामेंट रहा, वो गर्व से अपना सर उठा सकते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here