प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे दोनों देशो के बाच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। पीएम मोदी बौद्ध कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण दिन, वेसक दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वेसक दिवस भगवान बुद्ध के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। मार्च 2015 के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा श्रीलंका दौरा है।

310श्रीलंका के कानून मंत्री विजयदासा राजपक्षे ने बताया कि पीएम मोदी कोलंबो पहुंचेंगे। श्रीलंका दौरे में मोदी जाफना भी जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय वेसक दिवस के समापन पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें 100 से ज्यादा देशों के 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। वेसक दिवस बौद्ध कैलेंडर का सबसे अहम दिन है। इसी दिन भगवान बुद्ध काजन्म, उनकी मृत्यु और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

प्रधानमंत्री के श्रीलंका दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव संजय पांडा (हिंद महासागर क्षेत्र) ने कहा कि श्रीलंका में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वेसक दिवस मनाया जा रहा है। पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे का थीम समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका में वेसक दिवस समारोह के लिए विभिन्न देशों से धार्मिक एवं राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित किया गया है, खासकर बौद्ध परंपरा वाले देशों से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here