भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक विवादित देकर, ‘आ बैल मुझे मार’ वाला काम किया है। अपने इस ब्यान में तोमर ने नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना मूंछ और पूंछ के बाल से की है। उन्होंने बताया, मोदी और राहुल गांधी में उतना ही अंतर है, जितना कि मूंछ और पूंछ के बाल में होता है।

बता दे, ये ब्यान केंद्रीय मंत्री तोमर ने 30 दिसंबर को एक कार्यक्रम के दौरान दिया। दरअसल शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री तोमर जनता को भाजपा की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए शिवपुरी पहुंचे थे। इस क्षेत्र की दोनों सीटें कांग्रेस के पास है और भाजपा हर हाल में इस बार उपचुनाव में जीत दर्ज करना चाहती है।

जनता को संबोधित करने के दौरान तोमर ने भाजपा की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया, तो वही दूसरी ओर कांग्रेस को नीचा दिखाने का भी मौका नहीं छोड़ा। संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल सुनने को मिले। उन्होंने बताया, कांग्रेस चाहकर भी कभी भाजपा की बराबरी नहीं कर सकती, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है। भाजपा और कांग्रेस में उतना ही अंतर है, जितना कि मूंछ और पूंछ के बाल में होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here