Merits of Dowry System: कानून दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेन-देन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और 15,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। इसके बाद भी देश के युवाओं को दहेज के फायदे पढ़ाए जा रहे हैं। इस पर शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक पन्ने की कटिंग शेयर की है। उस कटिंग में दिख रहा है कि दहेज के फायदे गिनाए गए हैं। बताया गया है कि एक बदसूरत लड़की दहेज के दमपर किसी हैंडसम लड़के से शादी कर सकती है।
Merits of Dowry System: किसने लिखी है किताब?
Priyanka Chaturvedi ने ट्वीट कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से किताब में से इस पाठ को हटाने की मांग की है। उन्होंने लिख दहेज प्रथा आज भी हमारे समाज में जिंदा है। ये संविधान और राष्ट्र के लिए शर्म की बात है। मैं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से आग्रह करती हूं कि इस तरह के पाठ को किताबों से हटाए, जो दहेज के फायदे गिना रही है।
यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि ये Textbook Sociology for Nurses के लिए है। इसकी Author TK Indrani हैं। दहेज के फायदे को Page 122 के Chapter 6 के Second Edition में बताया गया है। इसका Publication House in India ने किया है।
इस किताब में बताया गया है कि दहेज लड़कियों को Property के रूप में दिया जाता है। दहेज से लड़कियों को उनका नया घर बसाने में आसानी होती है। दहेज प्रथा के कारण बहुत से माता-पिता ने अपनी बच्चियों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। ताकि वे खुद कमाएं और दहेज इकट्ठा करें। इस किताब में ये भी बताया गया है कि दहेज देकर एक सुंदर ना दिखने वाली लड़की सुंदर लड़के से शादी कर सकती है।
Merits of Dowry System: दहेज के कारण 1 घंटे में एक महिला की मौत

पर इस किताब में ये नहीं बताया गया है कि दहेज के कारण देश में हर एक घंटे में 1 महिला मौत का शिकार होती है। विकिपीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 से 2011 के बीच इस प्रकार के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि विभिन्न राज्यों से वर्ष 2012 में दहेज हत्या के 8,233 मामले सामने आए। आंकड़ों का औसत बताता है कि प्रत्येक घंटे में एक महिला दहेज की बलि चढ़ रही है।
जाहिर है एक ऐसी प्रथा जिसके चलते एक महिला मौत को गले लगाती है। ससुरालवाले उसे जान से मार देते हैं, प्रताड़ित करते हैं और बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल देते हैं। ऐसी प्रथाओं को लेकर हमारी किताबों में फायदे बताए जा रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर Yogita Bhayana का फूटा गुस्सा, ट्वीट कर लिखा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे
- Mumbai News: Local Train में महिला को जबरन किया था किस, कोर्ट ने एक साल की सजा पर भेजा जेल, भरना होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना