Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो प्रोग्राम के मन की बात के 93वें एपिसोड को संबोधित किया। यह प्रोग्राम हर महीने के आखिरी रविवार को 11 बजे प्रसारित किया जाता है। इस एपिसोड को ऑल इंडिया रेडियो (AIR), दूरदर्शन के अलावा नरेंद्र मोदी ऐप पर भी टेलिकास्ट किया जाता है। मन की बात के आज के कार्यक्रम की शुरूआत पीएम ने चीतों की सुरक्षा को लेकर किया। 93वें एपिसोड के संबोधन में PM मोदी ने क्या बड़ी बातें कहीं। इसे आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
Mann Ki Baat के 93वें एपिसोड की शरूआत पीएम ने 8 चीतों से शुरू की
1- पीएम ने कहा कि “देश के कई कोनों से लोगों ने चीतों की वापसी पर खुशी व्यक्त की, 1.3 करोड़ भारतीय गर्व से भरे हुए हैं। एक टास्क फोर्स चीतों की निगरानी करेगी, जिसके आधार पर चीतों की निगरानी की जाएगी। हम तय करेंगे कि आप चीतों के पास कब जा सकते हैं।” हमारे मौलिक कर्तव्य में भी पशुओं की सुरक्षा शामिल हो गयी है।
2- पीएम मोदी ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डा का नाम शहीद भगत सिंह पर रखा जाएगा। पीएम ने कहा कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लें, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत बनाएं, यही उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि होती है। इसलिए हम शहीदों के स्मारक, उनके नाम पर स्थानों, संस्थानों के नाम उनके नाम पर रख कर कर्तव्य के लिए प्रेरणा देते हैं।
3- पीएम ने कहा कि आज भारत पैरा-स्पोर्ट्स में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसे हमनें कई टूर्नामेंटों में देखा है। ऐसे कई लोग हैं जो विकलांगों के बीच फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं।
4- ‘वोकल फॉर लोकल’ संकल्प को लेकर कहा कि हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। यह संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ का है। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज़ करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें। यह अभियान इसलिए भी खास है क्योंकि आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान हम आत्मनिर्भर भारत का भी लक्ष्य लेकर चल रहे हैं जो सही मायने में आज़ादी के दीवानों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आप से निवेदन है कि खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट के सारे प्रोडक्ट खरदीने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दें।

5- पीएम ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।
6- पीएम ने कहा कि आज से 3 दिन बाद 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है. इस दिन हम भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह की भी जयंती मनाएंगे। 28 सितंबर को भी हर युवा कुछ नया प्रयास अवश्य करे।
पेज अपडेट जारी है….