भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों कभी वह अपनी खराब खराब फॉर्म और उसके बाद अपनी संन्यास की अटकलों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने रहें। आजकल उनकी परफॉर्मर को लेकर आलोचक मुखर हैं लेकिन धोनी के बारे में हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिसकी चारो तरफ हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में 12.17 करोड़ का आयकर भरा है। धोनी इससे पहले भी  बिहार झारखण्ड क्षेत्र में सबसे ज्यादा आयकर देने वाले व्यक्ति रह चुके हैं।

आमतौर पर धनी लोग इनकम टैक्स बचाने की फिक्र में लगे रहते हैं लेकिन कई लोग ज्यादा से ज्याद टैक्स भरने पर खुशी भी महसूस करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी उन्हीं में से एक हैं। धोनी ने हाल ही में 12.17 करोड़ का आयकर भरा है। धोनी इस समय  बीसीसीआई की लिस्ट ए श्रेणी के खिलाड़ी हैं और उनके नाम कई विज्ञापनों के करार हैं और उनकी कई व्यवसाय भी हैं।

खबरों की मानें तो रांची आयरकर विभाग ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार झारखण्ड क्षेत्र में सबसे ज्यादा आयकर अगर किसी से वसूला है तो वे महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। विभाग के अनुसार धोनी ही इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा आयकर भरने वाले नागरिक हैं।  ऐसा धोनी ने पहली बार नहीं किया है। धोनी ने पिछले साल 10.93 करोड़ रुपये का आयकर भरा था लेकिन सबसे ज्यादा टैक्स देने के मामले में धोनी 2013-2014 वित्त वर्ष से शीर्ष पर चल रहे हैं।

फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, साल 2015 में एमएस धोनी की नेट वर्थ 111 मिलियन डॉलर (करीब 765 करोड़ रुपये) थी। उस साल धोनी ने करीब 217 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें 24 करोड़ रुपये के करीब उनकी सैलरी और बाकी पैसा विज्ञापनों से आया था।

आपको बता दें कि धोनी की इंडियन सुपर लीग में भी एक फुटबॉल टीम है और हॉकी इंडिया लीग में वह रांची टीम के भी सहमालिक हैं। उन्होंने 2017 में ‘सेवन’ नाम से  अपनी कपड़े की ब्रैंड भी शुरू की थी। अब वे रांची में एक फाइव स्टार होटल बनाना चाहते हैं

धोनी की आज भी ब्रैंड वेल्यू कम नहीं हैं। इसी साल के आईपीएल में भी उन्हीं की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता है। आज वे सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here