Lata Mangeshkar की याद में Maharashtra में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश,स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

0
299
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से पूरा देश गमगीन हो गया है। उनके निधन पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज 7 फरवरी 2022 को स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सचिवालय ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि सोमवार को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लता मंगेशकर के निधन के बाद केंद्र सरकार ने भी दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का रविवार सुबह निधन हो गया। लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया है।

Lata Mangeshkar राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्वों में हुईं विलीन

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar को भाई हृदयनाथ और भतीजे आदित्य ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार शाम 7 बजकर 16 मिनट पर मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं। बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया था।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

श्मशान घाट पर परिवार वालों के अलावा PM Narendra Modi और कई अन्‍य लोग मौजूद थे। Lata Mangeshkar के पंचतत्वों में विलीन होने के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ- साथ पूरे देश की आंखें नम हो गईं। लता जी के अंंतिम संस्‍कार से पहले PM Narendra Modi ने उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी थी।

पीएम मोदी के अलावा महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, Chhagan Bhujbal, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, सांसद सुप्रिया सुले और गीतकार जावेद अख्तर ने भी लता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

संबंधित खबरें: