Kala Utsav 2021 का विजेता बना KVS Delhi का छात्र, हासिल किया प्रथम स्थान

0
732
Kala Utsav 2021 Winner
Kala Utsav 2021 Winner

Kala Utsav: Kendriya Vidyalaya, AGCR Colony के कक्षा 12वीं के छात्र शिवम मिश्रा ने एक अहम उपलब्धि हासिल कर के अपने परिवार और संस्थान को काफी गर्व महसूस कराया है। छात्र शिवम मिश्रा ने NCERT द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए गए Kala Utsav 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

2Q==

शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान

KVS Delhi के छात्र शिवम मिश्रा ने NCERT द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए गए राष्ट्रीय कला उत्सव में अपने विद्यालय की तरफ से शास्त्रीय गायन में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने शास्त्रीय गायन की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है।

WhatsApp Image 2022 01 18 at 5.24.58 PM


इस प्रत्योगिता में देश के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था लेकिन शिवम मिश्रा ने संकुल स्तरीय, राज्य स्तरीय, संभाग स्तरीय जैसे विभिन्न पायदानों को पार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। यह पल केवल AGCR Colony के केंद्रीय विद्यालय ही नहीं बल्कि समस्त केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए गौरवान्वित करने वाला है।

प्रधानाचार्या ने भी दी बधाई

इस अवसर पर KVS Delhi AGCR Colony की प्राचार्या प्राची दीक्षित ने बताया कि छात्र ने अपनी इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अत्यंत परिश्रम किया था। उनके साथ विद्यालय भी समय-समय पर खड़ा रहा था और छात्र को पर्याप्त सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा था। पूरा केंद्रीय विद्यालय एजीसीआर परिवार उनकी इस उपलब्धि में उनके साथ है और शिवम मिश्रा के सुखद तथा सफल जीवन की कामना करता है।

WhatsApp Image 2022 01 18 at 5.25.00 PM

जानें क्या है Kala Utsav?

Kala Utsav के माध्यम से Ministry Of Human Resource Development, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत देश के स्कूली छात्रों में कला को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। इसके माध्यम से बच्चे अपने अंदर की कला को पहचान कर उसे निखारते हैं और उसका प्रदर्शन करके शिक्षा में कला की एक अलग पहचान बना पाते हैं।

QAAAAABJRU5ErkJggg==

Kala Utsav 2021 की कुछ Guidelines

कला उत्सव 2021 इस साल भी साल 2020 की तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था। यह फैसला कोरोना के चलते लिया गया था।

WhatsApp Image 2022 01 18 at 6.32.17 PM


कला उत्सव के दौरान कई प्रकार की प्रत्योगिता आयोजित की जाती हैं। इसमें Classical Music, Traditional Folk Music, Instrumental Music, Classical Dance, Folk Dance, 2-3 Dimension Visual Arts और कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

कला उत्सव से जुड़ी बाकी जानकारी यहां मौजूद है।

यह भी पढ़ें: 2 जनवरी को ‘हल्ला बोल’ अधूरा छोड़ गए Safdar Hashmi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here