Women Reservation Bill: आज बिल पास हो गया तो 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद बनकर आएंगी तो…- जेपी नड्डा

राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने कहा, 'महिलाओं को किस सीट पर रिजर्वेशन मिले, किस सीट पर नहीं मिलना चाहिए? ये फैसला सरकार नहीं कर सकती। ये फैसला आयोग करेगा।

0
66
Women Reservation Bill: आज बिल पास हो गया तो 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद बनकर आएंगी- जेपी नड्डा
Women Reservation Bill: आज बिल पास हो गया तो 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद बनकर आएंगी- जेपी नड्डा

Women Reservation Bill: पांच दिवसीय संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (128 वां संशोधन) विधेयक 2023 को भारी बहुमत से पारित कर दिया है। लोकसभा और देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम 2023 के पक्ष में लोकसभा के 454 सांसदों ने वोट दिया। वहीं 2 सांसदों ने बिल के खिलाफ अपना वोट दिया। अब ये बिल राज्यसभा में पेश किया जा चुका है।

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, भारत को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। आज 27 मंत्री ओबीसी से हैं। बीजेपी के 303 सांसदों में से 29 फीसदी ओबीसी हैं। कांग्रेस के जितने सांसद हैं उससे ज्यादा हमारे ओबीसी सांसद हैं। ये तो सिर्फ लोकसभा का आंकड़ा है। आप तो ओबीसी को गाली देते हैं और माफी भी नहीं मांगते हैं।

women reservation bill
women reservation bill

Women Reservation Bill: 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद बनकर आएंगी- जेपी नड्डा

वहीं, विपक्षी दलों ने सवाल उठाया कि महिला आरक्षण बिल लागू होने में देरी क्यों? आरक्षण बिल में कुछ महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं? विपक्ष के इन सवालों पर राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा, ‘महिलाओं को किस सीट पर रिजर्वेशन मिले, किस सीट पर नहीं मिलना चाहिए? ये फैसला सरकार नहीं कर सकती। ये फैसला आयोग करेगा। इससे पहले जरूरी है कि पहले जनगणना होनी चाहिए, परिसीमन आए। इसलिए आज बिल पास होने के बाद 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद बन कर आ जाएंगी और अगर ये बिल आज पास नहीं होता है तो 2029 में भी 33 फीसदी महिलाएं सांसद नहीं बन पाएंगी।’

21वीं सदी महिलाओं की है – जेपी नड्डा

राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ’21वीं सदी महिलाओं की है। हमें खुशी है कि भारत की महिलाएं खुद को लीडिंग रोल में लेकर आई हैं। बहुत से ऐसे देश हैं जिन्होंने महिलाओं को वोटिंग राइट्स देने के लिए लंबा संघर्ष किया था। हमारा नजरिए बेचारा, अबला नारी जैसा कभी नहीं रहा। हमने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर हम महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। रिसर्च ने ये बताया है कि महिलाओं में डिसीजन मेकिंग कैपेसिटी ज्यादा होती है। रिसर्च ये भी बताती है कि नशा के खिलाफ महिलाओं ने आवाज उठाई है। जहां महिलाएं लीड रोल में हैं वहां करप्शन कम होता है। ऐसा नहीं है कि मैं पुरुषों के खिलाफ बोल रहा हूं।’

हमने नारी को शक्ति के रूप में देखा है, देवी के रूप में देखा – जेपी नड्डा

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा, 9 साल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के लिए सरकार को धन्यवाद देता हूं। नारी शक्ति वंदन ये शब्दावलि महिलाओं को समाज देखने के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत बड़ा स्थान रहा है. हमने नारी को शक्ति के रूप में देखा है, देवी के रूप में देखा है।

यह भी पढ़ें…

महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं सोनिया गांधी, ”इसके पारित होने से राजीव गांधी का सपना होगा पूरा”

क्या है महिला आरक्षण विधेयक, यहां पढ़ें डिटेल में…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here