Jack Dorsey: ट्विटर के को फाउंडर जैक डोर्सी ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी को भारत सरकार से किसान आंदोलन को कवर करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करने पर जोर दिया गया था। इस पर भारत सरकार के मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंदीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जैक डोर्सी के बयान का झूठा बताया है।

Jack Dorsey: जैक डोर्सी ने भारत सरकार पर लगाया ट्विटर बंद करने का आरोप
ट्विटर के सहसंस्थापक जैक डोरसी ने दावा किया है कि कंपनी को किसानों के विरोध और सरकार की आलोचना करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए भारत सरकार ने दबाव बनाया था। यह जबाव उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दिया गया जब उनसे पूछा गया कि बीते वर्षों में विदेशी सरकारों की तरफ से उन्हें किसी तरह का दबाव का सामना करना पड़ा था।
जैक डोर्सी ने बताया कि भारत सरकार ने उनपर सरकार की आलोचना करने वाले व्यक्तियों के अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए दबाव बनाया था। इसमें खासकर पत्रकारों के अकाउंट का जिक्र किया गया था जो सरकार के प्रति आलोचनात्मक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो भारत ट्विटर को बंद कर देगा और भारत में स्थित ट्विटर कर्मचारियों के घर पर छापे मारी करेगा।
डॉर्सी के मुताबिक, तुर्की ने भारत की तरह ही व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि तुर्की सरकार ने भी ट्विटर को बंद करने की धमकी दी। जिसकी वजह से कई बार उन्हें सरकार के साथ अदालती लड़ाई का सामना करना पड़ा और जीत भी हासिल की।

Jack Dorsey: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही ये बात
इस मुद्दे को लेकर भारत के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जैक डॉर्सी के दावे गलत हैं। उन्होंने बताया कि डोर्सी के कार्यकाल में ट्विटर और उनकी टीम लगातार भारतीय कानूनों को उल्लंघन कर रही थी। उन्होंने बताया कि 2020 से 2022 तक ट्विटर द्वारा कई नियम तोड़े गए थे।
ट्विटर पर जैक डोर्सी का यह इंटरव्यू लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसे लेकर सरकार की तरह से कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
संबंधित खबरें…
Madhya Pradesh News: सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, 14 घंटे की मशक्कत, अंत में सेना ने संभाला मोर्चा
अरब सागर में पहुंचा Cyclone Biparjoy, IMD ने हालात को देखते हुए गुजरात के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट