कोरोना काल में विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु चलाया जा रहा है.. इसके तहत भारतीय नौसेना के जहाज मालदीव से लोगों को निकाल रहे हैं.. पहले चरण में भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS जलाश्व.. मालदीव की राजधानी माले में फंसे करीब एक हजार भारतीयों की वापसी के लिए बड़ा संकटमोचक साबित हो रहा है.. ‘INS जलाश्व के जरिए ही मालदीव में फंसे भारतीयो को निकाला जा रहा है..

INS जलाश्व पर बैठने से पहले लोगों की स्क्रीनिंग की गई.. कोरोना जांच में पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही यात्रा की इजाजत होगी.. इसके लिए हर यात्री को पहचान पत्र जारी किया जा रहा है.. गाइडलाइन के मुताबिक भारत सरकार की प्राथमिकता भारतीय पर्यटक, छात्रों, बुजुर्ग, महिलाओं को वापस लाने की है.. इसमें वो भारतीय भी शामिल हैं, जिनके वीजा की विदेश में अवधि खत्म हो गई है या जो बीमार हैं.. ऐसे भारतीयों को भी प्राथमिकता दी जा रही है जिन्हें दूसरा देश डिपोर्ट करना चाहता है..

INS जलाश्व के अलावा, INS मगर और INS शार्दुल को भी लोगों को वापस लाने के मिशन में लगाया गया है.. INS जलाश्वर समेत तीनों जलपोत मालदीव से भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचेंगे.. कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा अभियान वंदे भारत मिशन चलाया है.. जल और नभ दोनों ही रास्तों से भारतीयों को घर वापस लाने की तैयारी की गई है..ब्यूरो रिपोर्ट..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here