फोर्ब्स की ‘द वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2018’ की लिस्ट जारी हो गई है। अरबपतियों की कुल संख्या के मामले में भारत पहली बार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर चीन है। इस लिस्ट में वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट में 119 भारतीय शामिल हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी टॉप पर बरकरार हैं। वे 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं।

प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने इस साल की अरबपतियों की वैश्विक सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स ने कहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 16.9 बिलियन डॉलर (1.09 लाख करोड़ रुपये) बढ़ी है और वह 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हालंकि, दुनिया में उनका नंबर 19वां है। 2017 की लिस्ट में अंबानी 23.2 बिलियन डॉलर के साथ 33वें नंबर पर थे। यानी, मुकेश अंबानी एक साल में 13 पायदान आगे बढ़ गए हैं।Mukesh Ambani

देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी इस साल लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ते हुए देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल प्रेमजी वैश्विक सूची में 72वें नंबर पर थे और इस साल वह 18.8 बिलियन डॉलर (1.22 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ 58वें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की कुल संपत्ति बढ़कर 18.5 बिलियन डॉलर (1.20 लाख करोड़ रुपये) हो गई है, लेकिन वह 56 से 62वें नंबर पर फिसल गए हैं।

सॉफ्टवेयर कंपनी HCL के फाउंडर शिव नादर चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं। 14.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ग्लोबल लिस्ट में वह 98वें नंबर पर हैं। सन फार्मा के फाउंडर दिलीप सांघवी पांचवें सबसे अमीर भारतीय हैं। ग्लोबल लिस्ट में वह 12.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 115वें नंबर पर हैं।

इस लिस्ट में इस बार अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति 112 अरब डॉलर यानी करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गई। उन्होंने लगातार चार साल इस लिस्ट में टॉप पर रहे माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बेजोस 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति रखने वाले दुनिया के पहले अरबपति भी बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here