भारत-पाक अटारी सीमा पर रविवार को देश का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया। यह फ्लैग 360 फीट ऊंचा है जिसकी लंबाई 120 फीट जबकि चौड़ाई 80 फीट है। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने रविवार को इस सबसे उंचे झंडे को फहराया। इस फ्लैग को लगाने में 3.50 करोड़ रूपये का खर्चा हुआ है।

यह झंडा इतना ऊंचा है कि इसे लाहौर के अनारकली बाज़ार से भी देखा जा सकता है।  फ्लैग को अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर नो मेन लैंड से 150 मीटर दूर पंजाब टूरिज्म विभाग के टूरिस्ट इंफरमेशन सेंटर के बाहर लगया गया है। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने इस झंडे की देख-रेख करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को कांट्रैक्ट भी देने का फैसला किया है। इस फ्लैग को लिम्का बुक में दर्ज कराया जाएगा।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय संधि के खिलाफ बताते हुए झंडे को बॉर्डर से दूर लगाने के लिए कहा है लेकिन पंजाब सरकार के मंत्री अनिल जोशी का कहा कि भारत हमारा देश है और हम अपने देश में कहीं भी झंडा लगा सकते हैं। इसके अलावा बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज करते हुए पाक को जवाब दिया कि 360 फीट ऊंचा तिरंगा, पाक सीमा से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

पाकिस्तान रेंजरों ने कहा कि भारत ने जासूसी करने का नया तरीका अपनाया है, उनके झंडे में स्पाई कैमरा लगा हुआ जिससे पाकिस्तान में हो रही हलचलों पर भारत अपनी नज़र रख सके, लेकिन बीएसएफ ने पाक के इस आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here