India Covid-19 Update : देश में Corona Cases की कमी, इन राज्यों में खतरा बरकरार

0
241
COVID-19
COVID-19

India Covid-19 Update : स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,431 नए मामले आए हैं, जिसके बाद भारत में COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,38,94,312 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 2,44,198 हो गए, जो 204 दिनों में सबसे कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) आंकड़ों के मुताबिक देश में 318 ताजा मौतों के साथ मौतों की संख्या बढ़कर 4,49,856 हो गई है। लगातार 13 दिनों से नए कोरोनावायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 30,000 से नीचे रही है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.72 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 97.95 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 2,489 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

भारत का COVID-19 टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

अरुणाचल में 41 नए COVID-19 मामले दर्ज किए, 2 मौतें हुईं

अरुणाचल प्रदेश का COVID-19 टैली गुरुवार को बढ़कर 54,812 हो गया, यहां 41 नए मामले आएं। दो लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया, जिससे उत्तरपूर्वी राज्यों में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों की  संख्या 279 हो गई। राज्य में अब 425 सक्रिय मामले हैं, जबकि 54,108 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 93.94 करोड़ से अधिक टीके की खुराक अब तक दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें

Nobel Prize 2021 : Benjamin List और David WC MacMillan को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

Lakhimpur Kheri Violence Video: विपक्षी दलों ने वीडियो जारी कर PM Modi पर साधा निशाना, AAP ने पूछा- “और क्या सबूत चाहिए?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here