India Covid-19 Update : देश में Corona Cases बढ़े, Mumbai में तीसरी लहर की चेतावनी

0
330
Corona Update
Corona Update

India Covid-19 Update : भारत में आज कोरोना के मामलों में 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, देश में गुरुवार को 43,263 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 338 मौतें दर्ज की गईं। केरल में पिछले 24 घंटों में 30,196 मामले और 181 मौतें हुईं। वहीं महाराष्ट्र में 4,174 नए मामले आए, यहां अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 786 नए संक्रमणों के मामले आए और पुणे में 529 मामले। महाराष्ट्र में अब एक्टिव कोरोना केस 47,880 हैं।

मुंबई में तीसरी लहर की चेतावनी

कोविड की तीसरी लहर मुंबई में आ चुकी है, शहर के मेयर ने कोरोना के मामलों में बढ़त की बात कही। यहां कि मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, कोविड -19 की तीसरी लहर आ चुकी है, ऐसी घोषणा नागपुर में भी की जा चुकी है।

दिल्ली में 41 नए मामले

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 41 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कुल COVID मामलों की संख्या 14,38,082 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 1,42,51,101 लोगों टीके की एक डोज दी जा चुकी है।

लग चुका है 73 लाख टीके की डोज

इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सक्रिय मामलों में कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 की रिकवरी रेट 97.48 प्रतिशत है। देश में वैक्सीन की 71 करोड़ डोज दी जा चुकी है। बुधवार शाम सात बजे तक 73 लाख (73,80,510) से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत को 10 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे, 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन लगे। तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर 6 अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण को पार करने में 20 दिन लगे।

सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ अमेरिका

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, दिसंबर 2019 में चीन में फैलने के बाद से कोरोनोवायरस ने कम से कम 4,529,715 लोगों की जान ले ली है। अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ और यहां लगभग 652,654 मौतों हुईं, इसके बाद ब्राजील में 584,421, भारत में 441,749, मैक्सिको में 265,420 और पेरू में 198,595 लोगों की जान गई ।

पाक सीमा से सटे NH-925A पर उतरा Sukhoi Su-30 MKI, रक्षा मंत्री और Nitin Gadkari बने इस पल के गवाह

BrahMos Missile लखनऊ में बनाई जाएगी, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here