भारत दुनिया की आठ शक्तियों में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में भारत छठे स्थान पर है। विदेश नीति के मामलों पर नज़र रखने वाली एक अमेरिकी पत्रिका ने साल 2017 के टॉप 8 शक्तिशाली देशों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत को छठे स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर है जबकि इस सूची में चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा रूस (चौथे) और जर्मनी (पांचवें) स्थान पर भारत से आगे रहे। ईरान को सातवें जबकि इज़राइल को आठवें पायदान पर रखा गया है।

द अमेरिकन इंट्रेस्ट पत्रिका ने आठ वैश्विक ताकतों से जुड़ी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, ‘‘जापान की तरह विश्व के शक्तिशाली देशों की सूचियों में प्राय: भारत की अनदेखी कर दी जाती है लेकिन वैश्विक मंच पर इसका स्थान दुर्लभ और उल्लेखनीय है।’’ पत्रिका में कहा गया है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। इसके साथ ही यह विविधता से परिपूर्ण और तेजी से आगे बढ़ती आर्थिक ताकत है।

पत्रिका ने साथ ही कहा है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिए भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है।’’ अमेरिकी पत्रिका के मुताबिक नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने आधार को मजबूती दी।

अमेरिका की इस पत्रिका के रिपोर्ट से लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलग-अलग देश जाकर उनसे भारत के अच्छे संबंध करने की योजना अब कारगार साबित होने लगा है, यही वजह है कि भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो चीन, जापान और अमेरिका सभी अपने एशियाई सुरक्षा ढांचे को लेकर भारत के साथ सहयोग को लेकर उत्सुक हैं। वहीं यूरोपीय संघ और रूस आकषर्क व्यापार और रक्षा समझौतों के लिए नई दिल्ली की तरफ देखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here