Independence Day 2023: देश के सीमांत इलाकों से लेकर आत्‍मनिर्भर बनने जा रहे भारत की शान, PM Modi के भाषण की 10 बड़ी बातें जानिये यहां

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें महिलाओं को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

0
80
Independence Day 2023 PM Modi Speech news
Independence Day 2023 PM Modi Speech

Independence Day 2023: पूरा देश 77वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है।इस मौके पर हर तरफ जश्‍न का माहौल है। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से प्राचीर से ध्‍वजारोहण कर राष्‍ट्र को संबोधित किया।इस दौरान उन्‍होंने कई बड़े संदेश देशवासियों को दिए। लगभग डेढ़ घंटे तक चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में देश के सीमांत क्षेत्रों से लेकर आत्‍मनिर्भर भारत बनने तक कई बातों पर प्रकाश डाला।जानिए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें यहां।

Independence Day 2023: PM Modi बोले नौजवानों के लिए अवसर की कमी नहीं

Independence Day 2023: भाषण के दौरान पीएम मोदी ने नौजवानों पर फोकस किया।उन्‍होंने कहा आज झुग्‍गी-झोपड़ी से निकले बच्‍चे दुनिया में पराक्रम दिखा रहे हैं। छोटे-छोटे गांव, कस्‍बे के नौजवान, हमारे बेटे-बेटियां आज कमाल दिखा रहे हैं।मैं देश के नौजवानों को कहना चाहता हूं, आज अवसरों की कमी नहीं है। आप जितने अवसर चाहेंगे, ये देश आसमान से ज्‍यादा अवसर देने का सामर्थ्‍य रखता है।

Independence Day 2023: Demography, Democracy और Diversity की त्रिवेणी भारत के हर सपने को पूरा करेगी

Independence Day 2023: भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा Demography, Democracy और Diversity की त्रिवेणी भारत के हर सपने को पूरा करेगी।

Independence Day 2023: हमने कठोर परिश्रम किया है, देश के लिए किया है, शान से किया है

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा हमने कठोर परिश्रम किया है, देश के लिए किया है, शान से किया है। सिर्फ और सिर्फ nation first, राष्ट्र सर्वोपरि…इस भावना से किया है।

Independence Day 2023: अगर सपनों को सिद्ध करना है तो हमें तीन बुराइयों से लड़ना होगा

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा अगर सपनों को सिद्ध करना है और संकल्प को पार करना है तो हमें तीन बुराइयों से लड़ना होगा। पहली लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, दूसरी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है, और तीसरी लड़ाई तुष्टिकरण के खिलाफ है।

Independence Day 2023: देश के सीमावर्ती गाँवों के लिए Vibrant Border Village का कार्यक्रम शुरू किया

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा हमने देश के सीमावर्ती गाँवों के लिए Vibrant Border Village का कार्यक्रम शुरू किया है। अब तक सीमावर्ती गांव को कहा जाता था कि वह देश का आखिरी गांव है। हमने उस सोच को बदला है, वह देश का आखिरी गांव नहीं है! सीमा पर जो नजर आ रहा है, वह देश का पहला गांव है।

Independence Day 2023: ये भारत… न रूकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा ये नया भारत है…आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है, ये संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ भारत है। इसलिए ये भारत… न रूकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है।

Independence Day 2023: रेल आधुनिक हो रही है तो वंदे भारत ट्रेन भी आज देश के अंदर काम कर रही

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा देश में रेल आधुनिक हो रही है तो वंदे भारत ट्रेन भी आज देश के अंदर काम कर रही है। गांव-गांव पक्की सड़कें बन रही हैं तो इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो की रचना भी आज देश में हो रही है। आज गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच रहा है।

Independence Day 2023: एक नया Geo-Political Equation, बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है

Independence Day 2023: भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा मैं साफ-साफ देख रहा हूं कि Covid के बाद एक नया Global Order, एक नया Geo-Political Equation, बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। बदलते हुए विश्व को आकार देने में आज मेरे 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है।

Independence Day 2023: जनऔषधि केन्द्र 25 हजार जन औषधि केन्द्र बनाने का लक्ष्य

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा जन औषधि केन्द्रों ने देश के सीनियर सिटिजन को, देश के मध्यमवर्गीय परिवार को एक नई ताकत दी है। इसकी सफलता को देखते हुए अब देश में 10 हजार जनऔषधि केन्द्र से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केन्द्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

Independence Day 2023: ये काम करने वाली सरकार

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में 25 साल से चर्चा हो रही थी कि नई संसद बने, लेकिन ये मोदी है…समय के पहले नई संसद बना के रख दिया। ये काम करने वाली सरकार है, निर्धारित लक्ष्यों के साथ काम करने वाली सरकार है।

Independence Day 2023: मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत करेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here