Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।आज वृषभ राशि की सेहत में होगा सुधार,धनु राशि को मिलेगा सम्मान।

Horoscope and Panchang: यहां देखिये 08 मई 22 का पंचाग
तिथि | सप्तमी | |
नक्षत्र | पुष्य | |
पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
वार | रविवार | |
सूर्य | मेष राशि में संचरण | |
सूर्योदय | 05:20 एएम | |
सूर्यास्त | 06:35 पीएम | |
चंद्रमा | कर्क राशि | |
राहूकाल | 05:20 से 07:01 पीएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | वैशाख | |
शुभ मुहूर्त | अभिजीत मुहूर्त | 11:51 से 12:45 तक दोपहर |
दिशा शूल | पश्चिम दिशा |

Horoscope and Panchang: कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन, जानिये यहां
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए दिन श्रेष्ठ है।आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। आज आपका हर काम बड़ी ही सरलता के साथ पूरा होगा।
वृषभ: इस राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहेगी। पिछले दिनों से चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी।कोई परिचित या रिश्तेदार घर पर आएंगे। बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग बने हैं। मातृपक्ष की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज वरिष्ठ अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। दिनभर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।घर पर अचानक मेहमान आने से काम बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेषरूप से ध्यान रखें।
सिंह: सिंह राशि के जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। दिनभर व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। थकान और निद्रा से परेशान रहेंगे। घर पर किसी से मनमुटाव होने की संभावना है। अपने खानपान का खासतौर से ध्यान रखें।
तुला: तुला राशि के जातकों को धन संबंधी परेशानी सताएगी। कहीं दूर से मित्र के आने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जल्द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीकठाक है। खानपान पर नियंत्रण रखें। हर बात किसी से भी कहने से गुरेज करें। किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। कहीं से उपहार या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी परिजन से मिलने जा सकते हैं। अपनों से बड़ों का सम्मान करना सीखें।
मकर: मकर राशि के जातकों का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्यर्थ के तनाव परेशान कर सकते हैं। वाणी के अनुचित प्रयोग से बचें।किसी जरूरी प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज अचानक कहीं से रूके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। घर की साज-सज्जापर खर्च होने की संभावना है।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। कहीं गुम हुआ सामान आज मिलने से मन खुश रहेगा। माता के साथ कहीं घूमने अथवा खरीदारी करने का प्लान बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: वृषभ राशि वालों को मिल सकती है ‘Good News’, कर्क राशि के जातकों नया रोजगार
- Horoscope and Panchang: वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहद लाभदायक, मीन राशि के जातक समारोह में जाएंगे