Horoscope and Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। मिथुन राशि के जातकों को आज कारोबार में छिटपुट लाभ मिलने की संभावना है। तुला राशि के लोग जोखिम भरे कामों से रहें दूर।

Horoscope and Panchang: यहां देखिये 22 अप्रैल 22 का पंचाग
तिथि | षष्ठी | |
नक्षत्र | पूर्वाषाढ़ा | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | शुक्रवार | |
योग | शिव सिद्ध | सुबह 07:11 से 21:14 तक |
सूर्योदय | 05:50 एएम | |
सूर्यास्त | 18:49 पीएम | |
चंद्रमा | धनु राशि | |
राहूकाल | 10:42−12:19 पीएम | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | वैशाख | |
शुभ मुहूर्त | अभिजीत | 11:56-12:44 |
दिशा शूल | उत्तर दिशा |
Horoscope and Panchang: जानें अपना राशिफल
मेष: कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य नहीं मिलने के कारण आप किसी अधिकारी पर भड़क सकते हैं, जो आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर देगा। ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।
वृषभ: जातकों को आज काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। कारोबार में अनावश्यक व्यय के कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको धैर्य से सभी स्थितियों को संभालना होगा तभी आप लोगों से भी अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन: जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखना होगा। किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें। खाने के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज कोई जरूरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेलमिलाप करवाने लेकर जा सकते हैं, जहां आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज उत्तम भोजन मिलेगा।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं।कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा। हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करें।
कन्या: कन्या राशि के लोग आज घरेलू सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। कारोबार में अपेक्षा से कम लाभ होगा।
तुला:अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। अविवाहित लोगो का विवाह तय हो सकता है। व्यवसायी अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग में धन खर्च कर सकते हैं। राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज जोखिम भरें कामों से दूर रहें।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज कहीं से रूका हुआ धन वापिस मिल सकता है। दिन बेहतर गुजरने वाला है। अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा।
धनु: धनु राशि के जातकों को आज लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से खुशी होगी।
मकर: मकर राशि के जातकों के अवांछित खर्च आज बढ़ने की उम्मीद है। बड़े-बुजुर्गों की बातों को अनसुना न करें। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। जरूरी कार्य लापरवाही के कारण रुक सकते हैं। धूप और गर्मी में जाने से बचें।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी। दिन सामान्य रहेगा।मित्रों और परिचितों का साथ मिलने से आपको काफी आसानी होगी।प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।
मीन: मीन राशि के जातक आज अपने सारे काम बड़ी ही सरलता के साथ पूरे करेंगे।कार्यालय में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: कुंभ राशि के जातकों को होगी उपहार की प्राप्ति, मीन राशि के जातक वाहन संभलकर चलाएं
- Horoscope and Panchang: सिंह राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, तुला राशि के जातक सेहत का रखें ध्यान