Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए श्रेष्ठ, तुला राशि के जातकों को मिल सकता है उपहार।

Horoscope and Panchang: यहां जानिये 2 मई 22 का पंचांग
तिथि | द्वितीया | |
नक्षत्र | कृतिका | |
पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
वार | सोमवार | |
सूर्य | मेष राशि में संचरण | |
सूर्योदय | 06:01 एएम | |
सूर्यास्त | 06:48 पीएम | |
चंद्रमा | वृष राशि | |
राहूकाल | 07:19 से 08:59 एएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | वैशाख | |
शुभ मुहूर्त | अभिजीत मुहूर्त | 11:52 से 12:45 तक दोपहर |
दिशा शूल | पूर्व दिशा |
Horoscope and Panchang: कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन, जानिये यहां

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। इनके सारे काम आज पूरे होंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखें। बड़ों का स्नेह आपको मिलेगा।
वृषभ: इस राशि के जातकों की भागादौड़ी आज अधिक रहेगी। परिवार में पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे तनाव का आज अंत होगा। अपने खानेपीने का खास ध्यान रखें।
मिथुन: इस राशि के जातकों को आज पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। अपना ध्यान रखें। गर्मी में बाहर जानें से बचें। आज का दिन घर की साफ-सफाई करने में गुजरेगा।
कर्क: कर्क राशि के लोगों पर आज वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतें जल्द दूर होने का संकेत है। किसी मेहमान के घर आगमन से खुशी मिलेगी।
सिंह: अपने पिता या वरिष्ठ जनों के साथ वाद-विवाद न करें, पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा।आने वाले दिनों में अचानक छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान के साथ दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है,जोकि बेहद लाभदायक रहने वाली है।छोटे बच्चों की तरफ से खुशी का समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
तुला: तुला राशि वालों के बिगड़े काम आज बनेंगे। कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। अपने सामान का ध्यान रखें। बोलचाल में शालीनता दूसरों को प्रभावित करेगी।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों का दिन बेहद व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आज कोर्ट के मामलों में कामयाबी मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अपने जरूरी दस्तावेजों को बेहद तरीके से संभालें।
धनु: इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। मां को सम्मान दें।नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन पर काम भी करेंगे। आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप मनोरंजन के मूड में रहेंगे।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियों वाला रहने वाला है।परिजनों से अपने मन की बातें साझा करने से मन हल्का होगा। इसके बावजूद भी आज आप लोगों का मनोबल बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के जातक ज्यादा बोलने के कारण हास्य का पात्र बन सकते हैं। धूप और प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने खानपान का खासतौर से ध्यान रखें।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। कई दिनों से जिस मामले को लेकर अनिर्णय की स्थिति में थे उसे लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहद लाभदायक, मीन राशि के जातक समारोह में जाएंगे
- Horoscope and Panchang: कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ, तुला राशि के जातकों को करनी पड़ सकती है दूर की यात्रा