दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति में शामिल Ratan Tata का आज जन्मदिन है। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को सूरत में हुआ था। रतन टाटा ने अपने व्यक्तित्व के कारण एक अलग पहचान बनाई है। रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे हैं जिस दौरान TATA Group ने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
Ratan Tata का शुरुआती जीवन
Ratan Tata को नवजबाई टाटा ने अपने पति रतनजी टाटा की मृत्यु के बाद गोद लिया था। रतन टाटा ने मुंबई के Campion School से अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की और Cathedral में अपनी बाकी शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने Architecture में अपनी B.Sc की और 1975 में Howard Business School से Advance Management Program किया। रतन टाटा 1962 में भारत लौटने से पहले Los Angeles के Jones And Emmons में काम किया करते थे। इसके बाद टाटा 1962 में भारत आए और Tata Group से जुड़ गए। इसके बाद इनको 1971 में National Radio And Electronics Company Limited में Director In-charge पद पर नियुक्त किया गया।
Ratan Tata का Tata Group में सफर
1991 में इनको Tata Sons का पांचवा Chairman घोषित किया गया था। Tata Sons का हिस्सा बनने के बाद रतन टाटा ने Tata Company को एक अलग ऊचांई पर पहुंचा दिया। TATA Tea ने Tetley, TATA Motors ने Jaguar Land Rover और TATA Steel ने Corus की भी शुरुआत की। इन्होंने 2008 में भारत की सबसे सस्ती और छोटी कार ‘Nano’को डिजाइन कर Launch किया था।
पुरस्कारों से किए जा चुके हैं सम्मानित
Ratan Tata का परिवार हमेशा ही सामाजिक कार्यों में आगे रहता है। रतन टाटा ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने PM Care Funds में 500 करोड़ रुपए दान किए थे। इसके अलावा भी वे कई तरह के सामजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
Ratan Tata को उनके देश के प्रति प्रेम और सामाजिक कार्यों के चलते साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Ratan Tata के कुछ फेमस Quotes
- ”मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं।”
- ”जो पत्थर लोग तुम पर फेंकते हैं, उनका इस्तेमाल स्मारक बनाने में करो।”
- ”वो इंसान जो दूसरों की नकल करता है, थोड़े टाइम के लिए सफल हो सकता है लेकिन जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकता।”
Happy Birthday Dheerubhai Ambani
बता दें कि रतन टाटा के साथ-साथ आज कारोबार जगत के जाने-पहचाने नाम धीरूभाई अंबानी का भी जन्मदिन है। Dheerubhai Ambani का जन्म 28 दिसंबर 1932 को गुजरात में हुआ था। Dheerubhai Ambani का वास्तविक नाम Dheerajlal Heeralal Ambani था। Dheerubhai Ambani केवल हाईस्कूल तक पढ़ पाए और इसके बाद उन्होंने छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया।
1958 में Dheerubhai Ambani ने (Reliance Commercial Corporation) की शुरुआत की। इसका प्राथमिक व्यवसाय Polyster के सूत का आयात और मसालों का निर्यात करना था और आज उनके बेटे Mukesh Ambani और Anil Amabni, Reliance Corporation को एक अलग पहचान दिला चुके हैं। Dheerubhai Ambani ने अपनी अंतिन सांस 6 जुलाई 2002 में ली थी।
यह भी पढ़ें:
Delhi:प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों में झड़प, सड़कों पर देर रात तक चला हंगामा