Google Logo: आप में से बहुत कम लोगों ने Google Chrome के Logo पर गौर किया होगा। 4 फरवरी को ही गूगल क्रोम ने अपने लोगो में हल्का फेरबदल किया है। अब लोगो में मौजूद लाल, पीला और हरा तीनों रंग समान रूप से नजर आ रहे हैं। गूगल अक्सर अपने लोगो से लेकर अन्य सॅाफ्टवेयर में थोड़े बहुत बदलाव करते रहता है। इस लोगो को अस्तित्व में आए 14 वर्ष गुजर चुके हैं।
Google Logo: डिजाइनर एल्विन ने दी जानकारी
गूगल लोगो (Google) के डिजाइनर एल्विन ने इस बदलाव की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देते हुए कहा कि पुराने लोगो में हरे रंग के बीच की बॉर्डर पर हल्की परछाई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। वर्ष 2008 से अब तक क्रोम लोगो धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। अपने शुरुआती दौर में ये शाइनी, थ्री-डाइमेंशनल लोगो हुआ करता था, जिसे बाद में 2D लोगो में बदल दिया गया।
लोगो पहले से अधिक सिंपल किया
अगर आपने पहले के लोगो को ध्यान से देखा होगा तो उसमें आपको लाल, हरे और पीले रंगों के बीच हल्की परछाईनुमा बॉर्डर नजर आएगा। इस बॉर्डर की जगह पर अब रंगों को सीधे लोगो में सेट कर दिया गया है, यानी बिना बॉर्डर परछाई के रंगों का इस्तेमाल किया है।
नए लोगो में रंग पहले से कहीं अधिक चटक दिख रहा है, हालांकि इस बदलाव को एकदम महसूस नहीं किया जा सकता है। इस बदलाव को करने की मुख्य वजह थी पुराने लोगो में कुछ रंगों के इस्तेमाल से डार्क वाइब्रेशन निकलता प्रतीत होता है। ऐसे में इसे साधारण रखने पर ही विचार किया गया।
हर सिस्टम पर अलग होगा लोगो का स्वरूप
गूगल क्रोम के लोगो का स्वरूप हर सिस्टम पर अलग नजर आएगा। मसलन अगर आप ओएस यानी Operating System में देखेंगे तो ये आपको अधिक रंगीन दिखेगा। Windows 10 और 11 वर्जन में खासतौर से ड्रामैटिक ग्रेडिएंट के अनुरूप रखा गया है ताकि लोगो आइकन के अनुसार फिट हो जाए। Operating System मैकोज पर लोगो की एक छोटी छाया होगी। नया लोगो जल्द ही हर सिस्टम में दिखना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें: