गूगल (Google) ने ऑस्कर साला (Oscar Sala) के 112वें जन्मदिन के मौके पर उनका गूगल डूडल (Google Doodle) बनाया है। अगर आप भी गाने सुनना पसंद करते हैं तो आपको ऑस्कर साला को निश्चित तौर पर जानना चाहिए। ऑस्कर साला को इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की दुनिया का आविष्कारक माना जाता है जो मिक्स्चर ट्रौटोनियम के जनक रहे हैं। उन्होंने टेलिविजन, रेडियो और फिल्मों की दुनिया में अलग-अलग साउंड पेश कर कमाल किया। साउंड को अलग-अलग इफेक्ट देने में ऑस्कर साला का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का बखूबी इस्तेमाल किया है।
Oskar Sala का क्या है इतिहास
ऑस्कर साला का जन्म 1910 में जर्मनी के ग्रीज में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि ऑस्कर साला को काफी कम उम्र से ही म्यूजिक के प्रति लगाव हो गया था। उन्हें परिवार से ही म्यूजिक विरासत के रूप में मिला।
दरअसल, ऑस्कर की मां एक गायिका थीं और उनके पिता संगीत के प्रति रूचि रखते थे। हालांकि, उनके पिता गायक होने के साथ ही नेत्र रोग विशेषज्ञ भी थे। ऑस्कर साला ने महज 14 साल की उम्र में म्यूजिक की शिक्षा में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने सबसे पहले वायलिन और पियानो जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के लिए रचनाएं और गीत बनाना शुरू कर दिया था।

Google Doodle: Oskar Sala ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दिया अपना योगदान
जब ऑस्कर साला ने पहली बार ट्रौटोनियम उपकरण सुना तो वे उसी के होकर रह गए। इसी के बाद ऑस्कर साला ने खुद का उपकरण विकसित करने की योजना बनाई, जिसे मिश्रण-ट्रौटोनियम कहा जाता है। एक संगीतकार और एक इलेक्ट्रो-इंजीनियर के तौर पर साला ने इलेक्ट्रॉनिक संगीत बनाया। ऑस्कर साला ने साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म रोज़मेरी (1959) और साल 1962 की ब्लॉकबस्टर फिल्म द बर्ड्स के लिए म्यूजिक दिया था। ऑस्कर ने पक्षी के रोने, हथौड़े मारने और दरवाजे और खिड़की के खुलने जैसी कई आवाजें भी दीं।
अपने श्रेष्ठ संगीत के लिए कई पुरस्कार अपने नाम किए
ऑस्कर साला को कई पुरस्कार मिले। जिसमें उन्होंने कई साक्षात्कार दिए, कई कलाकारों से मिले और उन्हें रेडियो प्रसारण और फिल्मों में सम्मानित किया गया। उन्होंने 1995 में अपना मूल मिश्रण-ट्रौटोनियम को समकालीन प्रौद्योगिकी के लिए जर्मन संग्रहालय को दान कर दिया। ऑस्कर साला ने क्वार्टेट-ट्रौटोनियम, कॉन्सर्ट ट्रौटोनियम और वोल्क्स्ट्राटोनियम भी बनाया। इलेक्ट्रॉनिक संगीत में उनके प्रयासों ने सबहार्मोनिक्स के क्षेत्र को खोल दिया। अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के रचनात्मक ऊर्जा के साथ, वे एक वन मैन ऑर्केस्ट्रा बन गए।
यह भी पढ़ें:
- Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर Satyendra Nath Bose को किया याद, जानें महान वैज्ञानिक के बारे में सबकुछ
- Google Chrome को यूज करने वाले यूजर्स हो जाएं सावधान, सरकारी एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी
- Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर Stefania Marcineanu को दी श्रद्धांजलि, जानिए रोमानियाई भौतिक विज्ञानी के बारे में सबकुछ