बरेली में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर एक मुस्लिम युवक ने पंजाबी लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और फिर जब लड़की मां बनने वाली हुई तो अपनी असलियत पर उतर गया। अब गोलू से आमिर बना तथाकथित लवर और उसके घरवाले लड़की से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। लड़की ने आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
बरेली के आईजी रेंज ध्रुवकांत ठाकुर से न्याय की गुहार लगाने गई लड़की ने बताया कि माता-पिता के गुजरने के बाद अपने नाना-नानी के यहां रह रही थी। दो साल पहले जिम में लड़की की मुलाकात एक लड़के से हुए जिसने अपना नाम गोलू बताया। लड़की के मुताबिक गोलू की कलाइयों में कलावा बंधा था। उनके बीच दोस्ती बढ़ती चली गई और एक दिन गोलू उसके घर पहुंचा। उससे शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके मना करने के बावजूद उससे संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया और फिर वीडियो के बल पर ब्लैकमेलिंग करने लगा।
अपना सबकुछ लूटा चुकी पीड़िता ने उसके साथ रहने का फैसला कर लिया। लेकिन जब वो गर्भवती हुई तो गोलू अपने असली रूप में उसके सामने आया। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने के बाद गोलू ने बताया कि उसका नाम आमिर है और उसके पिता की बरेली में टेलरिंग की दुकान है। लड़की खुद को फंसा हुआ समझ गई, लेकिन उसने परिस्थिति से समझौता कर गोलू से निकाह करने का फैसला कियाष लेकिन गोलू उर्फ आमिर और उसके घरवाले पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। उसने मना किया तो उसके पर और दबावा बनाया जाने लगा।
धर्म बदलने के लिए भी उस पर प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव बनाया गया। एक साल पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। फिर भी आमिर और उसके घरवालों का दिल नहीं पिघला तब लड़की ने पुलिस से गुहार लगाने का फैसला किया। पीड़िता का कहना है कि अगर पुलिस से उसे न्याय नहीं मिलता है तो वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दरवाजा खटखटाएगी। पीड़िता का ये भी कहना है कि 20 लाख रुपये लेकर उस पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। आमिर और उसके घर वाले पैसे देकर उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं। लेकिन लड़की न्याय के लिए लड़ने को तैयार है। वो आमिर और उसके घरवालों को सजा दिलाना चाहती है। आईजी रेंज ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
हालांकि, पुलिस इसे धर्म परिवर्तन का मामला नहीं मान रही है। हिंदू बनकर मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने और उनके साथ धोखे से विवाह करने की खबरें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई नई नहीं है। कुछ साल पहले मेरठ में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था। जिस पर बहुत बवाल मचा था। सियासत भी गरमाई थी। बाद में लड़की ने मर्जी से शादी करने के बात कहकर लव जिहाद के गुब्बारे की हवा निकाल दी थी। ऐसा पहली बार है कि कोई लड़की लव जिहाद के आरोपों को पुख्ता कर रही है। अब इसमें लड़की को न्याय मिले ना मिले, सियासत गरमाने की आशंका जरूर बढ़ गई है।