Gateway Of India Mumbai: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से कुछ दूरी पर एक लड़की पानी में डूबने लगी। मौके पर पहुंची कोलाबा पुलिस ने लड़की को बचा लिया है। पुलिस के मुताबिक लड़की अपने दोस्तों के साथ बोट राईड करने यहां आई थी। बोट राईड के दौरान संतुलन बिगड़ने से लड़की समुद्र में गिर गई। जिसके बाद आनन-फानन में कोलाबा पुलिस ने उसे बचाया।
Gateway Of India Mumbai: बोट Ride के दौरान हुआ हादसा

Gateway Of India Mumbai: बताया जा रहा है कि समुद्र में उठी बड़ी लहर के कारण बोट का बैलेंस बिगड़ गया। लड़की बोट के किनारे में बैठी थी, जिसकी वजह से वह समुद्र में गिर गई। वहां उपस्थित लोगों ने तटीय पुलिस और कोलाबा पुलिस के गश्ती दस्ते को तुरंत सूचित किया। जिसके बाद लड़की को पुलिस ने बचा लिया है।
कोलावा पुलिस की मुस्तैदी से बची लड़की की जान
Gateway Of India Mumbai: पुलिस लड़की को बचाने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में जांच के लिए ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिलीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की अब बिल्कुल स्वस्थ्य है।
बता दें कि गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का सबसे चर्चित पर्यटक स्थल है। यहां देशभर से कई लोग घूमने आते रहते हैं। ये लड़की भी यहां मस्ती करने आई थी। लेकिन अचानक इसके साथ हादसा हो गया। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से लड़की की जान बच गई।
कुछ दिन पहले भी गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक महिला समुद्र में जा गिरी थी। वहीं खड़े एक फोटोग्राफर ने महिला को पानी में गिरते देख लिया, जिसके बाद उसने महिला को बचा लिया था।
ये भी पढ़ें:
- Mumbai News: Aksa Beach पर जन्मदिन मनाने गए थे 7 दोस्त, कार हादसे में 1 की हुई मौत
- Mumbai Kandivali: मां के इलाज के बहाने क्लीनिक में घुसा चोर, नर्स का मोबाइल लेकर फरार