Fuel Price: पिछले 32 दिनों से देश में रिटेल फ्यूल के दाम स्थिर चल रहे हैं। आज सोमवार यानी 9 मई, 2022 को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मालूम हो कि पिछले माह 6 अप्रैल, 2022 के बाद से सरकारी तेल विपणन कंपनियां तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं कर रही हैं। रोज सुबह जारी कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। जबकि कच्चा तेल बाजार फिर सात सालों के रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया है।बीते हफ्ते में कच्चे तेल के दामों में लगभग 10 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।

Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.45 | 96.71 |
नोएडा | 105.68 | 97.21 |
गुरुग्राम | 105.56 | 96.81 |
फरीदाबाद | 105.92 | 97.17 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
कोलकाता | 115.10 | 99.81 |
चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
लखनऊ | 105.23 | 96. 81 |
देहरादून | 103.71 | 97.32 |
(नोट- कीमत प्रति लीटर में दी गई हैं)
Fuel Price: मोबाइल पर चेक करें रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है, रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
संबंधित खबरें
- आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है दाम?
- देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में ₹123.47 लीटर, जानिए आपके शहर में क्या है डीजल का भाव?