Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 17 वें दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। पिछली बार 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले 33 दिनों से 10 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि देखने को मिली है। वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.45 रुपये प्रति लीटर है जोकि पहले 104.61 रुपये थी, जबकि डीजल की दरें 96.71 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपये हो गई हैं, जो राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार हैं।
Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.45 | 96.71 |
नोएडा | 105.45 | 97.01 |
गुरुग्राम | 105.84 | 97.09 |
फरीदाबाद | 106.15 | 97.39 |
मुंबई | 120.50 | 104.75 |
कोलकाता | 115.10 | 99.81 |
चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
लखनऊ | 105.23 | 96. 81 |
देहरादून | 103.71 | 97.32 |
(नोट- कीमत प्रति लीटर में दी गई हैं)
संबंधित खबरें