Former PM Manmohan Singh Birthday: 91 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, PM Modi ने दी शुभकामनाएं

0
97
Former PM Manmohan Singh Birthday: 91 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, PM Modi मोदी ने दी शुभकामनाएं
Former PM Manmohan Singh Birthday

Former PM Manmohan Singh Birthday: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन है। पूर्व प्रधानमंत्री को देशभर से इस मौके पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा – पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। मनमोहन सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे हैं।

बता दें, मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में हुआ था। ये जिला अब पाकिस्तान में आता है। उन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है। वे 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री रहे।

Manmohan Singh
Manmohan Singh

भारत में 1991 में आर्थिक उदारीकरण लाने में उनका बड़ा हाथ रहा। उनकी वजह से देश में ‘लाइसेंस राज’ समाप्त हो पाया। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले उन्होंने 1982 से लेकर 1985 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर के तौर पर काम किया।

ब्रिटन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई- Manmohan Singh

मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर आगे की शिक्षा के लिए वह ब्रिटेन चले गए। ब्रिटन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास से अपनी डिग्री हासिल की। उनकी अर्थशास्त्र में खासा दिलचस्पी रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी.फिल पूरा किया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के फैकल्टी मेंबर के तौर पर भी काम किया। UNCTAG सचिवालय में थोड़े वक्त तक काम करने के बाद उन्होंने 1987 और 1990 के बीच जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में कार्य किया।

Manmohan Singh ने कई प्रमुख पदों को संभाला

1970 और 1980 के दशक के दौरान मनमोहन सिंह ने भारत सरकार में कई प्रमुख पदों पर काम किया। उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार (1972-76), रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-85) और योजना आयोग के प्रमुख (1985-87) के तौर पर काम किया। मनमोहन सिंह 1991 और 1996 में देश के वित्त मंत्री भी रहे हैं।

राज्यसभा सदस्य हैं Manmohan Singh

मौजूदा समय में डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें संसद की कार्यवाही के दौरान भी कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया है।

यह भी पढ़े…

बीजेपी को दक्षिण में झटका! अन्नाद्रमुक ने एनडीए छोड़ने का किया एलान

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के मामले पर बोला सुप्रीम कोर्ट, ”ये कैसा एजुकेशन सिस्टम?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here