दिल्ली सरकार की मुश्किलें पहले तो विपक्षी पार्टियों ने बढ़ा रखी थी। अब उनके अपने ही लोग केजरीवाल सरकार के पीछे हाथ धो कर पड़ गए हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के विदेश फंडिंग का ब्यौरा दें, जब तक अरविंद केजरीवाल ब्यौरा नहीं देते तब तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे।
दिल्ली सरकार द्वारा जल मंत्री पद से बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने पहले दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अवैध तरीके से 2 करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाया। उसके अगले दिन कपिल ने एसीबी को अपनी सफाई दी और शाम को ही ट्वीट करके दिल्ली सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह अपने पांच नेताओं के विदेश दौरे की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं करते तो वह कल से अनशन पर बैठेंगे। कपिल ने आप नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी के चंदे के पैसे से दर्जनों विदेश यात्राएं की हैं लिहाजा अरविंद केजरीवाल उनकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करें। आपको बता दें कि आज सुबह से कपिल अनशन पर बैठ गए हैं।
कुछ नेताओं द्वारा बीसियों विदेश यात्राएं, चंदे के पैसों से, सरकारी पैसो से और illegal cash से की गई है। जानकारी सार्वजनिक की जाए
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
कहाँ कहाँ गए, कहाँ रुके, किन लोगों से मिले, क्या dealings हुई। कितने दिनों तक किस किस देश मे रहे। पैसा कहां से आया?? पासपोर्ट के details?
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
अगर ये जानकारियां सार्वजनिक नही की गई, पासपोर्ट की डिटेल्स नही दी गयी तो कल सुबह से अनशन करूँगा।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
कृपया ये लोग पिछले दो सालों में कहां कहां गए, किसके पैसो से ये यात्राएं की, ये जानकारी सार्वजनिक की जाएं।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
कल सुबह से सत्याग्रह। सत्य आमने आने तक अनशन।
अकेला बैठूंगा भगवान का नाम लेकर
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं में संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक शामिल हैं। कपिल मिश्रा ने इस दौरान अपने द्वारा लिखे हुए एक पत्र को पढ़ा,
अरविंद केजरीवाल जी से सविनय निवेदन pic.twitter.com/MyQJO026MG
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 10, 2017
जिसमें उन्होंने मांग की कि इन विदेश यात्राओं के डिटेल्स और इन यात्राओं में खर्च किया गया पैसा कहां से आया, कहां-कहां गए, क्यों गए, क्या-क्या किया और किसके पैसों से ये सब किया गया। आपने हमेशा कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने के भी पैसे नहीं है, फिर इन विदेश यात्राओं के पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा, मुझे किसी ने कहा है कि ये जानकारियां सामने आने के बाद आपको जनता एक पल भी कुर्सी पर नहीं रहने देगी। ऐसा क्यों? क्या राज छुपा है इन यात्राओं में।’
इस पत्र को पढ़ने के बाद कपिल ने कहा कि अब आप वही रटा-रटाया जवाब मत दीजियेगा कि मैं बीजेपी का एजेंट हूं। आज ही क्यों पूछ रहा हूं, पहले क्यों नहीं पूछा, हमें स्पष्ट जवाब चाहिए।